बिहार चुनाव की रेस से बाहर सीमा सिंह, नामांकन रद्द होते ही NDA पर छाए संकट के बादल

Bihar Election 2025

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव इन दिनों जोर पकड़ रहा है। आए दिनों सियासी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कभी राजनीति में फेरबदल हो रहे हैं तो कभी फिल्मी सितारे राजनीति में अपने कदम जमाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि बिहार चुनाव होने से पहले ही NDA को बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि छपरा जिले की मढ़ौरा विधानसभा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी की प्रत्यासी सीमा सिंह का नामांकन रद्द कर दिया गया है।

चुनाव से पहले ही लगा चिराग पासवान को झटका

आपको बता दें कि सीमा सिंह कोई आम महिला नहीं बल्कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। हाल ही में उन्होंने चिराग पासवान की पार्टी से जुड़कर राजनीति में कदम रखा था। चिराग ने सीमा सिंह का धूमधाम से स्वागत भी किया था, लेकिन बिहार चुनाव की रेस में वह दौड़ पातीं उससे पहले ही उन्हें अपने कदम पीछे करने पड़ गए।

आरजेडी और जनसुराज पार्टी के बीच देखने को मिलेगा मुकाबला

मीडिया सोर्स की मानें तो सीमा सिंह के नामांकन पत्र के जांच के दौरान कुछ तकनीकी खामियां पाई गईं। जिस वजह से निर्वाचन अधिकारी ने उनका नामांकन ही खारिज कर दिया। सीमा सिंह एक मजबूत उम्मीदवार मानी जा रही थीं, लेकिन जब से सीमा सिंह के नामांकन को अमान्य घोषित किया गया है तब से एनडीए पर संकट के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं। जहां NDA की उम्मीदवार का नाम हटा वहीं अब बिहार चुनाव में जनसुराज पार्टी और आरजेडी के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि मढ़ौर के आरजेडी उम्मीदवार जितेंद्र कुमार राय हैं। जो वर्तमान में विधायक हैं। बता दें कि मढ़ौर की सीट का पहले चरण में मतदान निर्धारित किया गया है और अब नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस क्षेत्र में चुनाव 6 से 11 नवंबर के बीच होंगे।

More from Filmibeat

Read more about: chirag paswan seema singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X