'रिया चक्रवर्ती की ये औकात नहीं कि बिहार CM नीतीश कुमार पर टिप्पणी करे' बिहार DGP का बयान
सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक आज सिर्फ एक ही खबर ट्रेंड कर रही है, वो है सुशांत केस में सीबीआई जांच का होना। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया और रिया चक्रवर्ती को इसी के साथ झटका दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने बिहार एफआईआर को सही ठहराया और सुशांत सिंह राजपूत कथित आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए है। इस फैसले के बाद बिहार पुलिस महानिदेशक डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय का बयान सामने आया है जो कि खासा वायरल हो रहा है।
डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि आज सत्य की जीत हुई है। मैं बहुत खुश हूं, आज अन्याय के विरुद्ध न्याय की जीत हुई है। आज देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं की खुशी हुई। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हम लोगों पर लगातार आरोप लगाए जा रहे थे और कहा जा रहा था कि हमने केस क्यों दर्ज किया। डीजीपी ने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर कमेंट करने की औकात रिया चक्रवर्ती की नहीं है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











