सुशांत सिंह राजपूत केस पर आया बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार का बयान
सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया को अलविदा कहे चार महीने से ज्यादा हो चुके हैं। अभिनेता की मौत के केस को लेकर अब सोशल मीडिया पर हलचल भले ही कम हो चुकी है लेकिन सीबीआई जांच अभी जारी है। इस मामले पर अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने बयान दिया है और कहा कि, अभी केस बंद नहीं हुआ है, यह हमारी जिम्मेदारी है।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर सीबीआई जांच की सिफारिश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही की थी। सुशांत के पिता ने बाद में नीतीश कुमार से मिलकर उनका आभार भी जताया था।

अब टाइम्स नाउ से बात करते हुए ने कहा, "सीबीआई अभी इस केस की जांच कर रही है और उन्होंने अभी तक केस बंद नहीं किया है। इस मुद्दे के गुम होने की कोई बात नहीं है। जांच पूरी होने दीजिए। हम लोग अभी चुनावों में व्यस्त हैं।"
गौरतलब है कि सुशांत की मौत 14 जून 2020 को हुई थी। ऐसे में उनके फैंस और परिवार अब सीबीआई की जांच पर भी सवाल उठा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











