बीजेपी विधायक नीरज सिंह का बड़ा बयान-"सुशांत सिंह राजपूत केस के गवाहों की हो सकती है हत्या"
सुशांत सिंह राजपूत केस में लगातार अलग अलग जानकारी व दावे सामने आ रहे हैं। अब सुशांत के चचेरे भाई व बिहार में बीजेपी के विधायक नीरज सिंह ने दावा किया है कि सुशांत मामले में मुंबई पुलिस लोगों को सुरक्षा तक मुहैया नहीं करवा रही है ऐसे में गवाहों की हत्या की जा सकती है। सुशांत के चचेरे भाई नीरज सिंह ने मांग की सुशांत केस में गवाहों को पुलिस सुरक्षा दी जाए।
सुशांत सुसाइड केस में पटना में एक्टर के परिवार ने एफआईआर दर्ज करवाई है। जिसमें रिया चक्रवर्ती के खिलाफ परिवार ने पैसों के हेरफेर समेत कई गंभीर आरोप लगाए। वहीं कुछ लोगों का ये आरोप भी है कि सुशांत के साथ बाहरी होने की वजह से दबाव बनाया जा रहा था, उनसे कई फिल्म प्रोजेक्ट छीन लिए गए। लेकिन सुशांत केस में अभी किसी में ठोस सबूत नहीं मिला है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











