बॉलिवुड की बेगम बन चुकी करीना कपूर खान ने अपने करियर में बहुत सारी बेहतरीन व बड़े बजट की फिल्में की हैं। बॉलिवुड के तीनों सुपरहिट खानों के साथ फिल्में करने के बाद उन्होंने इंडस्ट्री के नवाब सैफ अली खान के साथ शादी करके इंडस्ट्री में खुद की एक जगह बना ली।
लेकिन वहीं अगर पीछे पलटकर देखें तो करीना कपूर खान ने अपने करियर में कई ऐसी गलतियां की हैं जिनके चलते उनका बॉलिवुड करियर ग्राफ काफी नीचे गिर गया।
चेन्नई एक्सप्रेस से लेकर राम लीला तक कई ऐसी फिल्में हैं जिन्हें करीना कपूर ने ना कहा और बाद में वो फिल्में सुपर हिट हुई तो करीना का स्टेटमेंट था इन फिल्मों की एक्ट्रेसेस को मेरा शुक्रगुजार होना चाहिए कि मेरे छोड़ने पर उन्हें ये फिल्में मिलीं।
कहो ना प्यार है
रितिक रौशन की डेब्यू फिल्म कहो ना प्यार है को करीना कपूर ने इसलिए ना कहा क्योंकि उनके अनुसार फिल्म में रितिक रौशन का किरदार ज्यादा इंपोर्टेट था और उनके सामने एक्ट्रेस का किरदार कुछ खास नहीं था।
पेज 3
पेज 3 को ना करने के बाद करीना कपूर ने स्टेटमेंट दिया पिछले पांच महीनों में मैंने छह फिल्मों को ना कहा है क्योंकि मैं कुछ ऐसा नहीं करना चाहती थी जो कि बेहतरीन ना हो। इससे बेहतर है कि मैं किताबें पढूं और घर में आराम करुं। मुझे फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या कहते हैं।
फैशन
करीना कपूर ने कहा जिस फैशन फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा को नेशनल अवॉर्ड मिला उसे डेट्स के चलते करीना ने ठुकराया था। जबकि खबरों के अनुसार फैशन के लिए प्रियंका चोपड़ा ही फर्स्ट च्वाइस थीं। महेश भंडारकर की दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों को ना करने के बाद करीना ने महेश भंडारकर की फिल्म हिरोइन को हां कहा।
क्वीन
एक जाने माने न्यूजपेपर को दिये इंटरव्यू के दौरान करीना ने कहा मुझे गर्व है कि मैंने दूसरी हिरोइनों को काम दिया है। ये हिरोइनों स्टार बन गयीं उन फिल्मों को करके जिन्हें मैंने रिजेक्ट किया। उनका इशारा क्वीन की कंगना और फैशन की प्रियंका की तरफ था।
ब्लैक
ब्लैक फिल्म करीना ने इसलिए ठुकरायी क्योंकि उस समय वो संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म करने के मूड में नहीं थीं।
चेन्नई एक्सप्रेस
करीना कपूर खान ने रोहित शेट्टी की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस को भी ना कर दिया।
राम लीला
सैफ अली खान के साथ अपनी शादी के चलते करीना कपूर खान के हाथों से संजय लीला भंसाली की ब्लॉकबस्टर राम लीला भी निकल गयी। खबरों के अनुसार रणवीर सिंह काफी उत्साहित थे करीना संग रोमांस करन के लिए। लेकिन उनके सपने धरे के धरे रह गये।


Click it and Unblock the Notifications
