साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म में ही काम करूंगी: करीना कपूर
अब चलताऊ फिल्में नहीं करेंगी करीना कपूर
वो अब चलताऊ फिल्में नहीं करेंगी, करीना ने कहा कि मैं शादी के बाद कम फिल्में करना चाहती हूं क्योंकि अब मैं अपनी पर्सनल लाइफ को समय देना चाहती हूं। इसलिए अब मैं उन्हीं फिल्मों में काम करूंगी जो कि साल की बेस्ट फिल्म या बेस्ट स्क्रीप्ट वाली फिल्म होगी। करीना ने कहा कि उन्होंने हाल ही में 6 फिल्मों के प्रस्ताव को ठुकराया है।
एक्शन नहीं कर सकती, मेरे डीएनए में है नाचने गाने का जुनून- करीना कपूर
गौरतलब है कि करीना इन दिनों आने वाली फिल्म 'सिंघम रिटर्नस' में बिजी हैं। फिल्म सिंघम के सीक्वेल में करीना एक बार फिर् से अजय देवगन के साथ नजर आयेंगी। रोहित शेट्टी निर्देशित यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हो रही है जिसे कि फिल्म के हीरो और निर्माता अजय देवगन ने देश को समर्पित किया है।
करीना अपनीफिल्म 'सिंघम रिटनर्स' को लेकर बहुत उत्साहित हैं और वह यकीन दिलाती हैं कि फिल्म का सीक्वल कहीं ज्यादा बड़ा और बेहतर है। फिल्म का प्रमोशन जोरों पर हैं।


Click it and Unblock the Notifications
