फिल्म का खलनायक होता है शक्तिशालीः संजय दत्त

अपनी आने वाली फिल्म में संजय ने कांचा की भूमिका निभायी है। यह वही पात्र है जिसकी भूमिका 1990 के दशक में आयी अमिताभ बच्चन अभिनीत अग्निपथ फिल्म में डेनी डैनजोंगपा ने निभायी थी। फिल्म में संजय काले वस्त्रों, कान में बाली और बांहों पर गोदना गुदवाये दिखायी देंगे।
संजय ने कहा, यदि आप बैटमैन और स्पाइडरमैन की फिल्में देखते हैं तो आपको पता होगा कि फिल्म का खलनायक बेहद शक्तिशाली होता है। इसके लिए किसी भी फिल्म के नायक को और भी अधिक शक्तिशाली बनाया जाता है क्योंकि वह उसे खत्म करता है।
करण जौहर की फिल्म के डायरेक्टर करण मल्होत्रा इस रीमेक फिल्म के जरिये निर्देशन के क्षेत्र में पदार्पण कर रहे हैं। रीमेक फिल्म में विजय दीनानाथ चौहान जैसे पुराने चरित्र को रखा गया है। इस रोल को रितिक रोशन कर रहे हैं।
ऋषी कपूर भी इस फिल्म में पहली बार नेगेटिव रोल में दिखाई देंगे। फिल्म के निर्देशक का कहना है कि यदी आप विलेन को देखेंगे तो लगेगा कि फिल्म का विलन सबसे बड़ा है। यदि आप रितिक रौशन को देखेंगे तो आपको लगेगा कि उनका रोल दमदार है। लेकिन मैं आपको बता दूं कि फिल्म में नायक और खलनायक दोनों साथ चलते हैं। आप अच्छे और बुरे को अलग नहीं कर सकते। करण जौहर द्वारा निर्मित यह फिल्म 26 जनवरी को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











