शाकाहार को बढ़ावा देने के लिए वीना का सेक्सी अंदाज

पेटा का यह नया एड इसी महीने के लिये जारी किया गया है जो विश्व भर में शाकाहार जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है। शाकाहारी बनने के फैसले पर वीना ने कहा, शाकाहारी बनना मेरे द्वारा लिये गये जीवन के सबसे अच्छे फैसलों में से एक है। मैं अच्छा महसूस कर रही हूं। मैं स्वस्थ हूं और मुझे यह जानकर बहुत संतुष्टि मिलती है कि मेरे खाने के विकल्प से जानवरों और पर्यावरण का संरक्षण होता है, इससे बेहतर कुछ और नहीं है।
गौरतलब है कि पिछले साल अक्टूबर में वीना मलिक ने बिग बॉस में हिस्सा लिया था और अंतिम छह प्रतिभागियों में अपनी जगह बनाई थी। इस विज्ञापन के साथ ही वीना मलिक शाकाहार को बढ़ावा देने वाले अभिनेताओं, खिलाडि़यों और अन्य चर्चित सितारों में शामिल हो गयी है। इस सूची में लारा दत्ता, शाहिद कपूर, पंकज अडवाणी, अनिल कुंबले, अमृता राव, आर माधवन और मुरली कार्तिक पहले से ही शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications











