Bigg Boss: दर्शकों ने तो नहीं, लेकिन सलमान ने फराह को किया Like
बिग बॉस 8 की नई होस्ट फराह खान को दर्शकों से भले ही सलमान खान जितना प्यार नहीं मिल पा रहा है। लेकिन आपको बता दें, सलमान ने 'बिग बॉस हल्ला बोल' के लिए फराह की होस्टिंग की काफी तारीफ की है। सलमान ने ट्विटर पर 'वेल डन फराह' पोस्ट किया है।

'बिग बॉस 8' की अंतिम कड़ी शनिवार को प्रसारित हुई थी और इसके साथ ही 'बिग बॉस हल्ला बोल' की शुरुआत हो गई। और दर्शकों के सामने सलमान की जगह आ गई थी फराह खान। 'बिग बॉस हल्ला बोल' में शो के पिछले सीजन से पांच कंटेस्टेंट्स, बिग बॉस 8 के पांच चैंपियन को टक्कर देते नजर आ रहे हैं।
इसी बीच सलमान ने ट्विटर पर फराह की मेजबानी की तारीफ में लिखा, 'बहुत खूब फराह..अच्छा काम किया..' इसके बाद सलमान ने एक और ट्विट पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कंटेस्टेंट्स के लिए लिखा है कि, 'भाग्य आपका साथ दे दोस्तों। जैसा कि मैंने कहा था कि मैं आपको टेलीविजन पर देखूंगा।'
व्यस्तताओं की वजह से 'बिग बॉस' को अलविदा कहने वाले सलमान का कहना है कि शो और इसके प्रतिभागियों पर उनकी नजर रहेगी। सलमान ने ट्विटर पर करीब से खींची अपने टेलीविजन की एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में 'बिग बॉस' के बाकी बचे प्रतिभागी नजर आए।


Click it and Unblock the Notifications