बिग बॉस में हो रही है राजनीती
बिग बॉस के घर में पार्लियामेंट की तरह सदस्यों के बीच झगड़े होते ही रहते हैं। लेकिन इस बार लक्जरी बजट कार्य के नाम पर बिग बॉस ने सदस्यों को ऑफिशियली राजनीती के खेल में शामिल कर लिया। निकेतन और ऊवर्शी ढ़ोलकिया को बिग बॉस ने दो पार्टियों का लीडर बनाया और सिद्धू को निकेतन का व राजीव को ऊर्वशी का सहायक बनाया।

बिग बॉस ने कहा कि बाकी के सदस्यों को पूरा हक है कि वो अपनी मर्जी से किसी भी एक पार्टी के सदस्य बन जाएं। संपत पाल, सपना, करिश्मा और असीम ने जहां निकेतन की पार्टी ज्वाइन की वहीं आशिका, सना और ब्रजेश ने ऊर्वशी की पार्टी। दोनों तरफ अब बराबर के सदस्य हैं। दोनों पार्टियां पूरी कोशिश कर रही हैं कि किसी तरह भी दूसरी पार्टी के सदस्य को बहलाकर अपनी तरफ कर लिया जाए।
इस कोशिश में हर कोई एक एक दूसरे बारे में पीठ पीछे बुराई कर रहा है। किसी की टांग खींच रहा है और किसी को इमोशल ब्लैकमेल कर रहा है। दोनों पार्टियों में से जो भी जीतेगा उस पार्टी के सदस्यों को मिलेगा लक्जरी बजट साथ ही घर का कैप्टन बनने का मौका। इस बार के नॉमिनेशन में करिश्मा, संपत, अनीस और सपना वोट आउट हुए हैं अब देखना है कि राजनीती के इस खेल में कौन किससे बाजी मारता है।


Click it and Unblock the Notifications