BB OTT 3: पायल की सहेली से सौतन बनी कृतिका ने पति के बाद हड़पी ये चीज, अकेले के दम पर किया..

Bigg boss ott 3 Youtuber Armaan malik kritika malik payal malik

Kratika Malik Bigg Boss Ott 3: बिग बॉस ओटीटी 3 शुरू हो चुका है और इसमें कई सारे ऐसे कंटेस्टेंट्स हैं जिनको लेकर काफी ज्यादा विवाद भी देखने को मिल रहा है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका का आता है। तीनों बिग बॉस के घर में पहुंच चुके हैं। लेकिन आज हम आपके अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक की कुल नेटवर्थ के बारे में बताएंगे।

कृतिका मलिक एक यूट्यूबर होने के साथ-साथ सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर भी है। उनके इंस्टाग्राम पर 8.5 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स है और वह कई ब्रांड्स के साथ में भी जुड़ी हुई है। अरमान मलिक व्लॉग्स के जरिए अच्छी खासी कमाई करते हैं और कुछ खबरों के अनुसार उनकी दोनों पत्नियों के साथ वह मिलकर 200 करोड़ की नेटवर्थ के मालिक हैं।

अगर हम कृतिका मलिक की बात करते हैं तो वह 1.5 से लेकर 2 लाख रुपए तक की हर महीने कमाई करती हैं। उनकी नेटवर्थ 7 से 10 करोड़ की हो चुकी है। बता दें कि कृतिका तो अरमान की दूसरी पत्नी है। जब अरमान ने कृतिका से शादी की थी तो उनकी पहली पत्नी पायल उनको छोड़कर चली गई थी। लेकिन बाद में वह भी मान गई और आप तीनों अपने बच्चों के साथ रहते हैं।

बिग बॉस के हाल ही के एक एपिसोड के दौरान कृतिका ने बताया था कि उन्हें बिग बॉस के सपने आते हैं। इस दौरान उन्होंने बिग बॉस को डिस्क्राइब भी किया था। कृतिका ने कहा था कि बिग बॉस की हाइट 6 फीट से ज्यादा है और वह बहुत ही आकर्षक व्यक्तित्व वाले शख्स हैं। कृतिका की इस बात को सुनते ही वहां पर मौजूद सभी कंटेस्टेंट हंसने लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X