BIGG BOSS OTT 3: विशाल पांडे पर फिर बरसीं चंद्रिका दीक्षित , बोलीं- उसकी आंखों में आशिकी पल रही है...

BIGG BOSS OTT 3

BIGG BOSS OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 इन दिनों जमकर सुर्खियों में बना हुआ है। बता दें कि हाल ही में वड़ा पाव गर्ल उर्फ चंद्रिका दीक्षित बिग बॉस के घर से निकली हैं। हालांकि लोगों को लगा था कि चंद्रिका लंबा खेलने वाली हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चंद्रिका दीक्षित जब घर से निकलीं उन्होंने विशाल पांडे से अपने कहे गए शब्दों की माफी मांगी थी, लेकिन वहीं घर से बाहर आने के बाद चंद्रिका दीक्षित पछता रही हैं कि उन्होंने विशाल से माफी क्यों मांगी।

विशाल का ये वीडियो देख हैरान रह गईं चंद्रिका दीक्षित
चंद्रिका दीक्षित ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है जिसमें वह कहती हैं कि जब मैं घर से निकल रही थी तब मैंने विशाल से माफी मांगी थी, लेकिन जब मैं मेरे पति से मिली तब उन्होंने मुझे विशाल का वो वीडियो दिखाया जिसमें वह भैया भाग्यशाली कहता नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखकर तो मैं दंग रह गई। वो वाला वीडियो तो दिखाया ही नहीं गया है।

विशाल थप्पड़ डिसर्व करता था
पहले मुझे लगता था कि मैंने गलत शब्दों का इस्तेमाल किया है कि इसकी नजरों में आशिकी पल रही है, लेकिन वह सही था। क्योंकि उसकी नजरों में आशिकी पल रही है। मेरे पति ने कहा कि मैंने ठीक किया था कृतिका का साथ देकर। मैं कृतिका को अपना दोस्त मानती हूं। विशाल थप्पड़ डिसर्व करता था।

कृतिका को जब यह वीडियो दिखेगा तो...
चंद्रिका आगे कहती हैं कि अगर विशाल रियल इंसान होता तो दिल से माफी मांग लेता। वह खुद को सही साबित नहीं करता। वह बार-बार खुद को जस्टिफाई कर रहा था। अगर कृतिका को बाहर आकर यह वीडियो दिखेगा तो वह खुद थप्पड़ बजाने की हिम्मत रखती है।

बता दें कि इसके अलावा वह खुद को बिग बॉस का विनर भी घोषित कर देती हैं और कहती हैं कि अगर मुझे दोबारा जाने का मौका मिलेगा तो मैं जाऊंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X