VIDEO: एल्विश यादव का गुंडाराज, दरवाजा खोलते ही यूट्यूबर मैक्सटर्न पर बरसाए लात घूंसे, जान से मारने..

Elvish Yadav Viral Video: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव आए दिन विवादों में घिरे रहते हैं। कुछ ही दिन हुए हैं कि एल्विश यादव का थप्पड़ मारते एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वहीं अब यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न ने एल्विश यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसी बीच मैक्सटर्न के साथ बुरी तरह मारपीट करते एल्विश यादव का वीडियो भी सामने आ चुका है।
हाल ही में, मैक्सटर्न ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एल्विश यादव पर उन्हें धमकी देने का आरोप लगाया था, जिसमें उन्होंने दिखाया है कि कैसे उनसे हाथापाई की गई है। एल्विश यादव एक्स पर ट्रेंड कर रहे हैं। मामला तब शुरू हुआ जब एल्विश यादव और मुनव्वर फारुकी को क्रिकेट के मैदान में साथ देखा गया। स्पोर्ट्स इन्फ्लुएंसर सागर ठाकुर ने ट्रोल किया था। एल्विश यादव पर मैक्सटर्न ने क्या आरोप लगाए चलिए बताते हैं।
यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न वीडियो में कह रहे है- 'भाईसाब, जान से मारने की धमकी दे गए हैं। मैं तो अकेला था। एल्विश भाई साथ में बहुत सारे बंदे लाए थे। तो इसका मैं पूरा वीडियो सुबह जल्दी से शेयर करूंगा। सब देखो क्या हुआ। हमारे पास भी रिकॉर्डिंग है। मैं तो ठीक हूं। बस यहां (होंठ) पर चोट आई है। ये भी 8 लोगों से लड़ने के बाद आए हैं'।
कथित तौर पर, सागर ने हाल ही में मुनव्वर फारुकी के साथ एल्विश यादव की दोस्ती का मजाक उड़ाया था, जिससे बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता नाराज हो गए। हालांकि, अभी तक इस मामले पर बिग बॉस ओटीटी विनर की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न एल्विश को ट्रोल किया थी। उन्होंने इवेंट से उनका वीडियो शेयर किया और लिखा, 'एलविश यादव और मुनव्वर की प्रेम कहानी' उन्होंने आगे एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एल्विश गुस्से में कहते नजर आ रहे हैं, 'हर आदमी दोगला है। अपने काम से काम रख'।
इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एल्विश ने लिखा, 'भाई तू दिल्ली ही रहता है, सोचा याद दिला दू।' बाद में, इन्फ्लुएंसर ने एल्विश यादव के साथ एक चैट शेयर की, जहां बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता ने उन्हें गुड़गांव में एक मुलाकात के लिए बुलाया है। क्या एल्विश यादव ने उन्हें धमकी दी थी?


Click it and Unblock the Notifications