Bigg Boss OTT 2 फेम Aashika Bhatia के पिता का निधन, तस्वीर शेयर कर लिखा इमोशनल नोट

Aashika Bhatia father passes away: एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टार आशिका भाटिया के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बता दें कि उनके पिता का निधन आज यानी कि 25 नवंबर हो गया है। पिता के निधन की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी है।
आशिका ने पिता के लिए लिखा इमोशनल नोट
आशिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पिता साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह पिता के साथ बहुत ही कूल स्टाइल में तस्वीर खिंचवाती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही आशिका एक इमोशनल नोट भी लिखती हैं- आशिका ने तस्वीर के शेयर करने के साथ ही लिखा- 'मुझे माफ कर देना पापा, लव यू पापा। भगवान आपकी आत्म को शांति दे'। बता दें कि आशिका के इस पोस्ट को देख उनके फैन्स और उनके करीबी उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।
सलमान खान के साथ फिल्म में कर चुकी हैं काम
आपको बता दें कि आशिका भाटिया को लोग तब से जानते हैं जब वह सलमान खान के साथ फिल्म 'प्रेम रत्न धन पायो' में नजर आई थीं। इसके बाद आशिका को मोस्ट पॉपुलर टीवी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में देखा गया था। शो में उनका खेल लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया और वह जल्द ही घर से बेघर हो गई थीं। बता दें कि शो में आशिकी वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर आई थीं। बता दें कि आशिका के साथ ही एल्विश यादव भी शो में आए थे। जो शो के विनर रह चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications












