बिग बॉस फेम इस मुस्लिम हसीना ने श्रीकृष्ण मंदिर के सरोवर में ऐसी हरकत, कराना पड़ा शुद्धिकरण

Bigg Boss

Bigg Boss Fame Jasmin Controversy: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बिग बॉस मलयालम 6 फेम जैस्मिन जाफर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वजह है उनका एक इंस्टाग्राम वीडियो, जिसे उन्होंने अब डिलीट कर दिया है। इस क्लिप में जैस्मिन केरल के प्रसिद्ध गुरुवायूर श्रीकृष्ण मंदिर (त्रिशूर) के पवित्र सरोवर के किनारे अपने पैर धोती नजर आईं।

क्या है कॉन्ट्रोवर्सी

लोगों का कहना है कि जैस्मिन ने मंदिर की परंपरा का उल्लंघन किया है, क्योंकि यह सरोवर बहुत पवित्र माना जाता है और यहां भगवान कृष्ण का स्नान कराया जाता है। मंदिर प्रशासन के नियमों के अनुसार, गैर-हिंदुओं का मंदिर में प्रवेश और वहां फोटो या वीडियो बनाना पूरी तरह से मना है।

मामले के बढ़ने के बाद देवस्वोम एडमिनिस्ट्रेटर ओ. बी. अरुण कुमार ने मंदिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और जैस्मिन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Jasmin Jaffar कौन हैं?

जैस्मिन जाफर सोशल मीडिया पर एक जाना-पहचाना नाम हैं। उन्हें लोकप्रियता बिग बॉस मलयालम सीजन 6 से मिली, जहां वह शो की सेकंड रनर-अप बनी थीं। शो के दौरान उनकी नजदीकियां साथी कंटेस्टेंट गैब्रिए जोस के साथ चर्चा में रहीं। यहां तक कि जैस्मिन ने खुद माना था कि उन्हें गैब्रिए से प्यार हो गया है।

रिश्तों पर उठा सवाल

जब जैस्मिन बिग बॉस में थीं, उस समय उनकी सगाई अफजल आमिर से हो चुकी थी। ऐसे में गैब्रिए के साथ उनकी बढ़ती नजदीकियों ने दर्शकों को चौंका दिया। इसी कारण अफजल ने उनसे सगाई तोड़ दी। अफजल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जैस्मिन ने उनकी उम्मीदों और जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरे मामले ने उनकी मानसिक स्थिति पर गहरा असर डाला।

Read more about: bigg boss
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X