सोफिया हयात के साथ खौफनाक घटना.. बॉयफ्रेंड से शादी करने दुबई गई पहुंच गईं जेल

Sofia Hayat Shocking Video: रियलिटी शो 'बिग बॉस 7' से मशहूर हुई सोफिया हयात के साथ हैरान करने वाली घटना हो गई है। इसका खुलासा खुद सोफिया ने सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो के जरिए किया है। दरअसल, मामला कुछ ऐसा है कि ये हसीना अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए दुबई गई थी लेकिन जेल की हवा खानी पड़ी है।
सोफिया का दावा है कि उन्हें 31 दिसंबर 2023 को एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया, और जेल में डाल दिया गया। उन्हें जेल में 6 घंटे तक रहना पड़ा और फिर पिंजरे जैसे बॉक्स में दूसरी जगह ले जाया गया। इस दौरान वह बुरी तरह चिल्ला रही थीं।
सोफिया हयात ने कुछ वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं। उनमें वह रोते हुए बता रही हैं कि दुबई में उनके साथ क्या-कुछ हुआ और कितनी यातना झेलनी पड़ी। मालूम हो कि सोफिया हयात एक्टिंग छोड़कर नन और फिर स्पिरिचुअल गुरु बन गई थीं। सोफिया वैसे तो काफी समय से सुर्खियों में नहीं थीं, लेकिन अब दुबई का वाकया उन्हें चर्चा में ले आया है।
सोफिया ने बताया कि वह अपने पूर्व एक्स-बॉयफ्रेंड मुबारक आइसा मुबारक मोहम्मद अल मेराखी से मिलने और शादी करने दुबई गई थी। लेकिन वहां पहुंचते ही सोफिया को एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया। वहां क्या हुआ, सोफिया ने विस्तार से बताया है।
सोफिया ने बताया, 'मुझे 31 दिसंबर 2023 को अल उल्ला जाते समय सुबह 3 बजे दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। यह सब अचानक हुआ। मैंने सोचा भी नहीं था कि ऐसा होगा। मुझे एयरपोर्ट पर ही जेल में डाल दिया गया। मैंने ब्रिटिश दूतावास को फोन करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने मुझे ऐसा नहीं करने दिया। जब मैंने पूछा कि मुझे हिरासत में क्यों लिया जा रहा है, तो पुलिसकर्मी ने मुझे चुप रहने को कहा। वहां एक छोटी सी खिड़की थी, जिसमें बार थे, जिससे मैं दूसरे ऑफिस की ओर देख सकती थी, लेकिन वहां कोई नहीं था। मैं बीमार महसूस करने लगी, इसलिए मैंने छोटी खिड़की से आवाज लगाई। कोई नहीं आया। एक घंटे के बाद वो आये और उन्होंने मुझे स्थिर करने के लिए पैरामेडिक्स को बुलाया। उन्होंने मुझे दवा दी, लेकिन मैंने लेने से इनकार कर दिया क्योंकि मुझे पता नहीं था कि यह क्या है।
सोफिया हयात ने आगे बताया कि पुलिस ने उनके मोबाइल फोन की जांच की और उन्हें एक मैसेज मिला, जो मैंने मुबारक आइसा को भेजा था। उसमें लिखा था- तुम मुझे मेरे पैसे नहीं दोगे, तो मैं तुम्हारा चेहरा सोशल मीडिया पर रिवील कर दूंगी और दुनिया को बता दूंगी की तुमने क्या किया। दुबई में यह एक बड़ा अपराध है, जिसमें 2 साल की जेल की सजा या £50,000 का जुर्माना हो सकता है। मुझे केवल इसलिए छोड़ दिया गया क्योंकि मैसेज पढ़कर उन्हें पता चल गया था कि एक्स-बॉयफ्रेंड पर मेरे पैसे बकाया हैं। नहीं तो मैं जेल जाने के करीबल थी।'
सोफिया हयात ने बताया कि वह दुबई बॉयफ्रेंड से शादी करने गई थीं, लेकिन फंस गईं। वह बोलीं, 'मैं उससे शादी करने के लिए दुबई चली गई थी। इसके बजाय मुझे जेल में डाल दिया गया और फिर 2 महीने तक हिरासत में रखा गया। पुलिस ने मेरा फोन ले लिया और मेरे बैंक खातों तक मेरी पहुंच नहीं रही। जिन 2 महीनों में मुझे हिरासत में लिया गया, मैं हर 4-5 दिन में अपना पता बदल रही थी क्योंकि पुलिस को नहीं पता था कि मैं घर कब जाऊंगी। मुबारक आइसा मुझसे तब मिला, जब वह इलाज के लिए लंदन में मेरे पास आया। उसने मुझसे शादी करने के लिए कहा और मैं शादी करने और वहां अपना बिजनेस सेट करने के लिए गई थी। इसके बजाय, मुझे जेल में डाल दिया गया। मुझे तुरंत ही दवाई की जरूरत थी, जो दुबई में उपलब्ध नहीं थी। लेकिन मुझे फिर भी जाने की इजाजत नहीं दी गई।'


Click it and Unblock the Notifications











