बिग बॅास फेम सना खान ने मजहब के लिए छोड़ा बॉलीवुड, दर्दनाक पोस्ट- मरने के बाद मेरा क्या बनेगा
बिग बॅास की कंटेस्टेंट रह चुकी सना खान ने बॅालीवुड के साथ पूरी इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया है। जी हां, अपने इंस्टाग्राम पोस्ट से सना खान ने इस बात का ऐलान किया है कि वह अब ग्लैमर के रास्ते को छोड़कर पूरा ध्यान मजहब पर लगायेंगी। आखिर क्यों इसकी वजह भी सना ने अपने पोस्ट में जाहिर की है।
Recommended Video
आपको बता दें कि सना खान को बिग बॅास से काफी लोकप्रियता मिली थी, इसके बाद उन्हें सलमान खान की फिल्म जय हो में निगेटिव भूमिका निभाने का मौका मिला। लगातार उन्होंने कई बोल्ड फिल्में और किरदार भी निभाएं। हाल ही में निजी जीवन में वह अपने दिल टूटने और प्यार में धोखा मिलने का किस्सा भी सुना चुकी हैं।

याद दिला दें कि सना खान से पहले एक्ट्रेस जायरा वसीन ने भी इसी तरह की वजह बताकर बॅालीवुड से अलविदा ले चुकी हैं। फिलहाल चलिए जानते हैं कि सना खान ने इस संबंध में आखिर ऐसा क्या लिखा है।


Click it and Unblock the Notifications