लक्ष्मी-गणेश के साथ हुई प्रिया मलिक की गोदभराई, हसीना ने पहने दादी-नानी के जमाने के गहने

Priya Malik baby Shower: रियलिटी शो 'बिग बॉस 9' फेम प्रिया मलिक जल्द ही मां बनने वाली हैं। प्रिया ने 2022 में करण बख्शी के साथ एक इंटीमेट वेडिंग सेरेमनी में शादी की थी। वह 'सावधान इंडिया', 'क्राइम पेट्रोल', 'नज़र' जैसे टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। अब, वह अपने पहले बेबी के आने का इंतजार कर रही हैं।
14 मार्च 2024 को प्रिया मलिक ने अपने गोद भराई समारोह से तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की। इस खास दिन के लिए प्रिया ने मुगल बूटी झालर ओढ़नी के साथ विंटेज स्टाइल की शुद्ध रेशमी सलवार कमीज पहनी थी। होने वाली मां ने पटरा-स्टाइल के गहनों, हैंडमेड परांदी और मिनिमल मेकअप के साथ अपने लुक को निखारा था। दूसरी ओर, करण ब्लू कलर के सूती कुर्ता-पायजामा के साथ प्रिंटेड नेहरू जैकेट में बेहद डैशिंग लग रहे थे।
प्रिया और करण को इस मस्ती भरे कार्यक्रम में खूब एंजॉय करते देखा गया और ये झलकियां उनके चेहरे की खुशी का सबूत थीं। प्रिया को पोज देते हुए हाथ में गणेश और सरस्वती मां की मूर्तियां पकड़े हुए भी देखा गया। दोनों ने कार्यक्रम में धार्मिक रूप से सभी अनुष्ठान और रस्में कीं। साथ ही अपने बेबी के लिए आशीर्वाद मांगा। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "भगवान, दोस्तों, परिवार, धूप, हंसी, गोल गप्पे और नारियाल पानी से घिरे हुए, इससे बेहतर गोदभराई/बेबी शॉवर की उम्मीद नहीं की जा सकती थी। उन सभी को धन्यवाद जो आए, हमें आशीर्वाद दिया।"
इससे पहले, 'ईटाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में प्रिया मलिक ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी के बारे में खुलासा किया था और बताया था कि 2023 में उनका मिसकैरेज हो गया था। होने वाली मां ने यह भी साझा किया था कि गर्भावस्था के दौरान हर अल्ट्रासाउंड एक परीक्षा की तरह लगता था और वह डरी हुई थीं कि वह असफल हो जाएंगी। प्रिया ने खुलासा किया था कि उन्होंने अपने एग्स फ्रीज करवा दिए थे और इस बार उन्होंने प्राकृतिक रूप से गर्भधारण किया है।
उन्होंने कहा था, "लोग गर्भावस्था के बारे में बात करते हैं, लेकिन मिसकैरेज के बारे में नहीं। वह एक कठिन दौर था। मुझे याद है कि कैसे मेरे दोबारा प्रेग्नेंट होने के बाद, हर अल्ट्रासाउंड एक परीक्षा की तरह महसूस होता था और आपको डर लगता था कि कहीं आप फेल न हो जाएं। आप नहीं जानते कि सबके साथ कब जश्न मनाना है। आप नहीं जानते कि चिंतित, उत्साहित या घबराया हुआ महसूस करें, लेकिन धीरे-धीरे, आप अपने शरीर पर भरोसा करना सीख जाते हैं।"


Click it and Unblock the Notifications