बिग बॉस फेम आसिम रियाज़ का बड़ा धमाका, सलमान खान की अगली फिल्म में मिली एंट्री, ऐसा होगा किरदार?
बिग बॉस 13 फेम आसिम रियाज इन दिनों सुर्खियों में हैं। बैक-टू-बैक म्यूजिक वीडियो के बाद, अब फिल्मों में उनकी एंट्री को लेकर चर्चा शुरु हो चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो, मॉडल-एक्टर आसिम रियाज़ को सलमान खान की अगली फिल्म के लिए साइन कर लिया गया है। इस फिल्म में वो सलमान खान के छोटे भाई का रोल अदा करेंगे। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
बताया जा रहा है कि ये फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' है, जो 2023 के ईद पर रिलीज होने वाली है। कुछ ही दिनों पहले साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर खबरें आई थीं। बहरहाल, अब फिल्म में आसिम की एंट्री को लेकर उनके फैंस बेहद उत्साहित हैं।

इस फिल्म की शूटिंग इस साल नवंबर से शुरु होने वाली है। उससे पहले आसिम रियाज़ अपने म्यूजिक वीडियो में व्यस्त हैं। वह बिग बॉस 13 से आसिम को खूब पॉपुलैरिटी मिली थी और रातोंरात उनकी फैन फॉलोइंग में इजाफा देखने को मिली।
रिपोर्ट्स के अनुसार, वो शो की अपनी सह-प्रतियोगी हिमांशी खुराना को डेट कर रहे हैं। उनके भाई उमर भी बिग बॉस के 15वें सीजन में नजर आए थे।

पहले रनर अप रहे थे आसिम
बिग बॉस 13 के दौरान आसिम रियाज का सिद्धार्थ शुक्ला के साथ प्यार और नफरत भरा रिश्ता लोगों का ध्यान खींचता था। इस सीजन में सिद्धार्थ शुक्ला ने जहां ट्रॉफी जीती थी। वहीं, आसिम रियाज रनर-अप रहे थे।

मॉडलिंग और बिग बॉस
आसिम एक मॉडल हैं, जो कई बड़े विज्ञापन में नजर आ चुके हैं। इन्हें फिल्म 'मैं तेरा हीरो' में भी एक छोटा सा किरदार निभाया था। लेकिन आसिम को पॉपुलैरिटी बिग बॉस में आकर मिली।

कभी ईद कभी दिवाली
सलमान खान के फिल्म की बात करें तो.. साजिद नाडियाडवाला के बैनर रहे बन रही ये फिल्म लॉकडाउन की वजह से अभी शुरु नहीं हो पाई है। इसी बीच फिल्म का नाम भी बदल दिया गया है। सूत्रों के अनुसार अब फिल्म का नाम होगा- 'भाईजान'। इसके निर्देशन का जिम्मा उठाया है फरहाद सामजी ने। फिल्म में सलमान खान और पूजा हेगड़े होंगे।

आयुष शर्मा की जगह आसिम
अफवाहों की मानें तो इस फिल्म में पहले जिस रोल के लिए आयुष शर्मा को लॉक किया गया था, अब उसी किरदार के लिए आसिम रियाज फाइनल हुए हैं।

ईद 2023 रिलीज
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग आने वाले कुछ महीनों में शुरु कर दी जाएगी, वहीं इस कॉमेडी ड्रामा को ईद 2023 में रिलीज करने की प्लानिंग की जा रही है। चूंकि ये एक पारिवारिक हंसी खुशी और इमोशन वाली फिल्म है, मेकर्स का मानना है कि ईद इसकी रिलीज के लिए परफेक्ट समय होगा।


Click it and Unblock the Notifications











