दिल्ली की इन्फ्लुएंसर ने किया एक्सपोज! एजाज खान की चैट्स कर दी लीक- 'हम साथ में कुछ कर सकते हैं'
Fit Varsha Ajaz Khan controversy: दिल्ली की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फिट वर्षा इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई हैं। वजह है उनका एक वीडियो, जिसमें उन्होंने बिग बॉस 7 के कंटेस्टेंट और एक्टर एजाज़ खान पर सीधे तौर पर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर चल रहे एक्सपोज ट्रेंड के बीच वर्षा ने कुछ चैट्स शेयर की हैं, जिनके जरिए उन्होंने एजाज खान का नाम लिया है।

वीडियो की शुरुआत में वर्षा की फोटो के साथ लिखा होता है- 'जब सब लोग एक्सपोज कर ही रहे हैं, तो सोचा मैं भी एक बिग बॉस कंटेस्टेंट को कर ही दूं।'
चैट में नंबर देने का जिक्र
इसके बाद वीडियो में जो चैट दिखाई जाती है, उसके मुताबिक एजाज खान ने वर्षा को मैसेज किया- 'You from Delhi. I am in Delhi.' इसके कुछ देर बाद उन्होंने अपना फोन नंबर भी भेज दिया। चैट में वर्षा पूछती नजर आती हैं- 'आप मुझे अपना व्हाट्सएप नंबर क्यों भेज रहे हैं?'
इस पर एजाज कथित तौर पर जवाब देते हैं, 'बात करने के लिए। हम कुछ साथ में कर सकते हैं। मैं दिल्ली में हूं।' वर्षा का कहना है कि उन्हें यह बातचीत बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने साफ शब्दों में एजाज को 'Get Lost' कहकर बात खत्म कर दी। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन भी तेज हो गए। कई यूजर्स ने वर्षा के जवाब की तारीफ की और कहा कि उन्होंने बिल्कुल सही किया।
अब तक इस पूरे मामले पर एजाज़ खान या उनकी पत्नी आयशा खान की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है।
कौन हैं फिट वर्षा?
फिट वर्षा दिल्ली की रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। इंस्टाग्राम पर उनका अकाउंट @fitvarsha66 नाम से है, जहां उन्हें करीब 80 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वह ज्यादातर फिटनेस और डांस से जुड़े वीडियो पोस्ट करती हैं। उनकी निजी जिंदगी को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
एजाज खान का नाम पहले भी विवादों में रह चुका है
एजाज खान एक्टर हैं और उन्हें सबसे ज्यादा पहचान बिग बॉस सीजन 7 से मिली थी। शो में उनके बेबाक अंदाज और स्ट्रॉन्ग ओपिनियन की वजह से वह काफी चर्चा में रहे थे। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी शोज और फिल्मों में भी काम किया है।
हालांकि, एजाज का नाम पहले भी विवादों से जुड़ चुका है। साल 2018 में उन्हें ड्रग्स रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और उन्हें करीब दो साल से ज्यादा समय तक जेल में रहना पड़ा। बाद में उन्होंने जेल में बिताए समय और वहां के हालात को लेकर भी खुलकर बात की थी।
फिलहाल फिट वर्षा के लगाए गए आरोपों पर एजाज खान की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications