"मुझे काम नहीं दिया बल्कि सिखाया कि काम मिलता कैसे है" अनुराग कश्यप को लेकर मंदाना करीमी का रिएक्शन
हाल में ही अभिनेत्री पायल घोष द्वारा निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन शोषण के आरोप लगाए गए। इन आरोपों को लेकर अनुराग कश्यप के समर्थन में बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट मंदाना करीमी सामने आई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा और निर्देशक को लेकर अपने अनुभव साझा किये। इससे पहले भी अनुराग कश्यप के समर्थन में राधिका आप्टे, तापसी पन्नू से लेकर सुरवीन चावला जैसे कई स्टार्स नजर आए।
अब मंदाना करीमी ने कहा कि अनुराग कश्यप वह शख्स हैं जिन्होंने मुझे उस परत को देखना सीखाया जिसे मैं देख नहीं पा रही थी। आप मेरी जिंदगी में एक सर्वाइवर के तौर पर आए वरना मैंने लोगों से उम्मीद करना ही छोड़ दिया था। मुझे लगने लगा था कि इंडस्ट्री में महिलाओं के लिए कोई जगह नहीं है। जहां वह सुरक्षित और सम्मानपूर्वक वातावरण महसूस कर सकें।
मदंना आगे लिखती हैं- ऐसे में अनुराग मेरी जिंदगी में एक गार्जियन के तौर पर आगे आए। तुमने मुझे अपने परिवार का हिस्सा बनाया। आगे का रास्ता दिखाया। आपने मुझे काम नहीं दिया बल्कि आपने सीखाया कि कैसे अपने टैलेंट और मेहनत के बलबूते से काम हासिल किया जाता है। हममे से कुछ के लिए आप कला के बिना खो जाएंगे और आप वह हैं जो अधेंरे से इस दुनिया में रौशनी के लिए लड़ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications