Ex बिग बॉस प्रतियोगी निकलीं घोटालेबाज की बीवी!
मुंबई। बिग बॉस के प्रतियोगियों के साथ कंट्रोवर्सी न जुड़े तो उनका ग्लैमर की दुनिया में रहना बेकार है। इसलिए कंट्रोवर्सी और बिग बॉस के प्रतियोगी साथ साथ चलते हैं। सनसनीखेज खुलासा ये कि बिग बॉस फेम सना खान जो सलमान खान की फेवरिट थीं शादीशुदा हैं। इतना ही नहीं उनके पति बहुत बड़े घोटालेबाज़ हैं।

गौरतलब है कि जय हो में सलमान खान के साथ अपने धनिष्ठ संबंधों के चलते सना खान नज़र आईं थीं। फिर उनका नाम उछला 15 साल की बच्ची के किडनैप के सिलसिले में। इस समय सना ने अपने गारंटर के तौर पर अपने दोस्त इस्माइल कादर खान का नाम फाइल किया था। ये तथाकथित दोस्त कोई और नहीं बल्कि सना खान के पति हैं। हालांकि सूत्रों के मुताबिक वे अलग रहते हैं।
दैनिक भास्कर के हवाले से यह खबर मीडिया में आई है और इस अखबार का दावा है कि उनके पास सारे कानूनी कागज़ात हैं जो सुबूत के लिए काफी हैं। खुलासा तब हुआ जब एक एनजीओ ने सना के खिलाफ शिकायत की। इस्माइल के बारे में पता करने पर मालूम पड़ा कि उनके खिलाफ धांधली के कई मामले दर्ज हैं। और यहां पर उनकी गारंटर थीं सना खान जिन्होंने खुद को इस्माइल की पत्नी बताया। फिलहाल याचिका दायर करने वाले एनजीओ ने मुंबई पुलिस से सना का पासपोर्ट रद्द करने की मांग की है।


Click it and Unblock the Notifications











