बिग बॉस हाउस के बाद अब फिल्मों में दिखेंगी डाएंड्रा
डाएंड्रा सोरेस को जो लोग नहीं जानते वो अब उन्हें अच्छी तरह से जान जाएंगे। डाएंड्रा बिग बॉस के लिए परफेक्ट थीं इस बात को प्रूव करने में उन्होंने कोई कोताही नहीं बरती। ड्रामा से लेकर कंट्रोवर्सी तक और अश्लीलता से लेकर झगड़ों तक डाएंड्रा को जब जहां जैसे मौका मिला, शो की सच्ची कंटेस्टेन्ट की तरह टीआरपी दिलाने का काम किया।
अब जब डाएंड्रा शो से निकल गई हैं तो उनके फैन्स को दुखी होने की ज़रूरत नहीं है। दरअसल डाएंड्रा बिग बॉस हाउस से निकलने के बाद अपनी फिल्मों की शूटिंग करने वाली हैं। चौंक गए ना। डाएंड्रा ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने पूजा भट्ट के साथ दो फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। इन फिल्मों की शूटिंग अक्टूबर में ही शुरू होने वाली थी लेकिन डाएंड्रा के बिग बॉस कॉन्ट्रैक्ट की वजह से शूटिंग आगे बढ़ा दी गई।
साल खल्लास: सलमान, आमिर से ज़्यादा पॉपुलर रहे कपिल, TOP 10 होस्ट
अब जब डाएंड्रा एक जाना माना चेहरा हो गई हैं, तो इन फिल्मों को भी अच्छी खासी चर्चा मिलेगी। इन फिल्मों में से एक की डायरेक्टर होंगी सोनी राज़दान। हालांकि डाएंड्रा ने फिल्म के बारे में अभी और कोई भी जानकारी लीक नहीं की है।
साल खल्लास: मीठी, अक्षरा ने किया बोर, 10 सीरियल जिन्हें कह देना चाहिए BYE


Click it and Unblock the Notifications












