देखें तस्वीरें- बिग बॉस में राजनीती..अलग छे
बिग बॉस में जो भी होता है अलग होता है सबसे जुदा होता है। यहां प्रतिभागियों के बीच अफेयर भी होता है, शादी भी होती है, ब्रेक अब भी होता है, लड़ाई झगड़ा भी होता है और अब राजनीती भी हो रही है। इस घर में कुछ ना होते हुए भी सब कुछ है। मनोरंजन, मसाला, रोमांस, फाइट सबकुछ। हर साल की तरह इस साल भी बिग बॉस में कुछ नया कुछ अलग परोसने की कोशिश की जा रही है।
सलमान खान ने इस बार के बिग बॉस सीजन की शुरुआत में कहा था कि इस बार का बिग बॉस अलग होगा। इस बार लड़ाई झगड़े नहीं होंगे कोई किसी को अपशब्द नहीं कहेगा और बच्चे भी अपने मम्मी पापा के साथ बैठकर इस शो का आनंद ले पाएंगे। अब इस बार बिग बॉस ने घर को सदस्यों को राजनीती करने को कहा है।
बिग बॉस के प्रतिभागी जो की वैसे भी वोट आउट के लिए राजनीतिज्ञों जैसी रणनीती आजमाते हैं अब ऑफिशियली राजनीती का खेल खेल रहे हैं। तो आइये आप भी देखिये कि किस तरह से बिग बॉस का घर धीरे-धीरे पार्लियामेंट में तब्दील होता जा रहा है। किस तरह एक पार्टी के सदस्य दूसरी पार्टी के सदस्यों को बेवकूफ बनाकर अपनी तरफ खींचने की कोशिश कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications