Bigg Boss Couple एजाज़ खान ने पवित्रा पूनिया से पूछा - मुझसे शादी करोगी, अंगूठी लेकर यूं शरमाईं, देखिए Pics

बिग बॉस के कपल एजाज़ खान और पवित्रा पूनिया शादी करने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी, एजाज़ ने बेहद प्यारी तसवीरों के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। एजाज़ खान ने पवित्रा पूनिया को एक हीरे की अंगूठी के साथ प्रपोज़ किया। इतना ही नहीं, उन्होंने तस्वीरें शेयर करने के बाद ये भी बताया कि उन्होंने पवित्रा से "मुझसे शादी करोगी?" वाला सवाल कैसे पूछा।
तस्वीरें शेयर करते हुए एजाज़ ने लिखा - बेबी, अगर हम सही समय का इंतज़ार करते रहेंगे तो वो कभी नहीं आ पाएगा। मैं वादा करता हूं कि तुम्हें अपना बेस्ट दूंगा। मुझसे शादी करोगी? और उसने हां कर दी।
एजाज़ ने अपने पोस्ट में ये भी बताया कि उन्होंने पवित्रा को 3 अक्टूबर को प्रपोज़ किया। एजाज़ से अंगूठी लेते हुए पवित्रा पूनिया शरमाती हुई दिखाई दीं और एजाज़ ने उनकी तस्वीर भी शेयर की। इन तस्वीरों पर पवित्रा और एजाज़ के कई दोस्त लगातार कमेंट कर रहे हैं। जैसमीन भसीन ने उनसे पार्टी मांगी। वहीं मनु पंजाबी, अली गोनी सहित कई सितारों ने उन्हें बधाई दी।
एजाज़ की इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए पवित्रा पूनिया ने भी उन दोनों के लिए दुआएं मांगी और लिखा कि भगवान हम दोनों को बुरी नज़र से बचाए रखे और हमारे आस पास हमेशा प्यार बना रहे।
बिग बॉस पर जाकर अक्सर जोड़ियां बनती हैं और बाहर निकलते ही ये जोड़ियां टूट भी जाती हैं। बहुत ही कम ऐसे कपल होते हैं जो बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद भी अपना रिश्ता संभाल पाते हैं। एजाज़ खान और पवित्रा पूनिया अपना रिश्ता संभाल तो चुके हैं और अब इसे एक कदम आगे बढ़ाने जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications













