बिग बॉस कंटेस्टेंट ने सोनू सूद की तारीफ में बनाया गाना, एक्टर ने दिया रिएक्शन- यहां देंखे VIDEO
लॉकडाउन के दौरान मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए अभिनेता सोनू सूद ने जो किया है और जो कर रहे हैं, उसके लिए हर तरफ उनकी प्रशंसा हो रही है। जहां सोनू सूद को मसीहा तक का टैग दे दिया गया है, वहीं बिग बॉस के कंटेस्टेंट रह चुके दीपक ठाकुर ने भी अभिनेता के लिए एक गाना समर्पित किया है। इस गाने को खुद दीपक ने लिखा और कंपोज किया है।
दीपक ने गाने को शेयर करते हुए लिखा- जय हो सोनू सूद.. आप रियल हीरो हैं.. आपके लिए जितना कहा जाए कम है। स्वागत है आपका मुजफ्फरपुर में। दीपक ने सोशल मीडिया पर यह गाना शेयर किया है।

इस गाने के वीडियो पर सोनू सूद ने भी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'क्या बात है भाई।' गौरतलब है कि इन दिनों सोनू सूद ना सिर्फ सोशल मीडिया पर, बल्कि हर किसी के दिलों पर छाए हुए हैं। प्रवासी मजदूरों के लिए की जा रही है मदद के लिए सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











