सिद्धू से नाराज़ हुए बिग बॉस बंद की वाटर सप्लाई

बिग बॉस का घर है ही ऐसा जहाँ एक की गलती की सजा पूरे घर को भुगतनी पड़ती है बिग बॉस के पिछले कई सीजन में हमने देखा की गलती कोई भी करे लेकिन बिग बॉस जब सजा देते हैं तो वो पूरे घर वालों को सहनी पड़ती है और उसके बाद पूरे घर के सदस्य मिलकर गलती करने वाले सदस्य को सुना सुनाकर पागल कर देते हैं। इस बार बिग बॉस 6 के घर में कुछ ऐसा ही होने वाला है। बिग बॉस के घर में सदस्यों का यह तीसरा हफ्ता है और इस हफ्ते सिद्धू की गलती की सजा मिलेगी पूरे घर को।

navjot singh sidhu

हुआ यूँ की सोमवार के एपिसोड में बिग बॉस ने सदस्यों को एक टास्क दिया जो की लक्ज़री बजट के लिए था. इस टास्क के दौरान बिग बॉस ने आधे सदस्यों को बादशाह बनाया और आधे सदस्यों को गुलाम. बादशाहों को पूरी छूट थी की वो कुछ भी करें गुलामों को आदेश दें और जब मन चाहें उनसे बात करें लेकिन गुलामों को लिविंग एरिया में ही सोने को कहा गया बादशाहों से बात करने से पहले उन्हें इजाज़त लेने को कहा गया। घर के सभी सदस्यों ने इस टास्क को गंभीरता से लिया लेकिन सिद्धू ने इस टास्क के दौरान कोई भी काम नहीं किया।

सिद्धू के इस रवैय्ये से बिग बॉस नाराज़ हो गए और आज वो सिद्धू की इस गलती की सजा सभी सदस्यों को देते हुए बिग बॉस के घर की वाटर सप्लाई बंद कर देंगे। अब सिद्धू की वजह से बिना पानी रह रहे सदस्यों पर क्या बीत रही है ये आज रात के एपिसोड में आप देखेंगे। आज तक जिस सिद्धू को घर वाले सबसे बेहतर समझते थे आज वही सिद्धू घर वालों के लिए किसी विलेन से कम नहीं. अब देखना है की घर के सदस्यों की नाराजगी का सिद्धू पर क्या असर पड़ता है और क्या सिद्धू इस मुसीबत का कोई हल ढूंड पाते हैं?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X