ट्रांसजेंडर एक्टर को मिला बॉयफ्रेंड, रोमांस करते हुए शेयर की तस्वीर, कभी सलमान खान के घर में किया था ये काम

Sushant Divgikar Cosy With Boyfriend: सलमान खान के घर यानि के बिग बॉस सीजन 8 में खूब हंगामा काट चुके एक्स कंटेस्टेंट सुशांत दिवगीकर इन अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर सुर्खियों मे छाए हुए हैं। सुशांत दिवगीकर ने सोशल मीडिया पर अपनी ऐसी तस्वीर पोस्ट कर दी है जो कि उनके फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
दरअसल, इस तस्वीर में उनकी पर्सनल लाइफ का सबसे बड़ा सीक्रेट रिवील हो चुका है। सुशांत दिवगीकर के बॉयफ्रेंड के साथ कोजी तस्वीर ड्रॉप कर दी है। सोशल मीडिया पर अब इस कपल को देखकर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और इंटरनेट पर तबाही मच गई है। पॉपुलर एलजीबीटीक्यू कार्यकर्ता, सिंगर और ट्रांसवुमन सुशांत दिवगीकर अपने अपने रिलेशनशिप को लेकर लाइमलाइट में हैं।
हाल ही में उन्होंने खुद अपनी लव लाइफ का खुलासा कर दिया है और अपने पार्टनर को पूरी दुनिया के सामने इंट्रोड्यूस करवा दिया है। अब सुशांत दिवगीकर ने अपने मिस्ट्री मैन के साथ इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर कर दी है। जिसे देख अब पूरी दुनिया चौंक गई है। सुशांत के दिल पर अब ऑस्ट्रेलिया में काम करने वाले एक भारतीय शख्स ने काबू कर लिया है। हालांकि, उस शख्स का चेहरा तो अब पूरी दुनिया के सामने आ गया है लेकिन उसकी आइडेंटिटी अभी तक एक रहस्य बनी हुई है। यानी सुशांत दिवगीकर का नाम क्या है उसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में ये कपल डिनर टेबल पर एक-दूसरे के साथ इश्क फरमाते हुए पोज दे रहा है। फोटोज को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद खुश हैं और साथ में किसी बात पर ब्लश कर रहे हैं। इस जोड़ी को प्यार में डूबे हुए देखा जा सकता है। कैंडल लाइट डिनर और खूबसूरत लाइटिंग के साथ इन दोनों का रोमांस चल रहा है। अपने खूबसूरत लम्हों की यादगार तस्वीरों को शेयर करते हुए सुशांत दिवगीकर ने कैप्शन में लिखा, 'एलेक्सा, बंगाली में जीजू को क्या कहते हैं? #ranifam के लिए पूछ रही हूं! मराठी/ कोंकणी में भी- हम जीजू को भौजी/ भैया कहते हैं! आप जीजू को अपनी भाषा में क्या कहते हैं?'


Click it and Unblock the Notifications