बिग बॉस के लिए 140 करोड़ से भी ज्यादा लेगें सलमान!

सलमान खान जल्द ही बिग बॉस सीजन 7 में नज़र आएंगे। लेकिन हैरानी भरी खबर ये है कि सलमान खान ने इस साल बिग बॉस के लिए पूरे 130 करोड़ साइन किये हैं लेकिन अंदर की बात ये है कि 130 करोड़ सिर्फ पेपर पर दिखाए गये हैं लेकिन असलियत में सलमान खान ने इस साल बिग बॉस के लिए 140 करोड़ से भी ज्यादा की डील साइन की है। सलमान खान के इस शो को लेकर सभी काफी उत्साहित हैं। वैसे भी हर साल बिग बॉस की टीआरपी सभी शो से ज्यादा ही होती है। इस बार भी बिग बॉस के आने पर टीवी चैनल की टीआरपी एकाएक बढ़ने वाली है।

सलमान खान जब से बिगबॉस शो को होस्ट करने लगे हैं तभी से इस शो की टीआरपी हर साल बढ़ती ही जा रही है। ये शो चैनल के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित हुआ है। इससे पहले अमिताभ बच्चन ने भी इस शो को होस्ट किया था। और उसके बाद सलमान खान के साथ संजय दत्त ने भी इस शो को होस्ट किया था। वैसे अगर देखा जाए तो सलमान खान ने हाल ही सिर्फ पांच फिल्मों को राइट्स पूरे 500 करोड़ में बेचे थे तो भला वो बिग बॉस जैसे सबसे ज्यादा टीआरपी वाले शो को करने के सिर्फ 130 करोड़ क्यों लेंगे।

फिल्हाल तो खबर यही है कि सलमान खान को बिग बॉस सीजन 7 को करने के लिए पूरे 130 करोड़ रुपये दिये जाएंगे। जिसके हिसाब से हर एक एपिसोड के लिए सलमान खान को पूरे 6 करोड़ रुपये मिलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X