माधुरी से सलमान ने कही दिल की बात.. लोग हुए हैरान
हालांकि सलमान ने उन्हें पटाने की काफी कोशिश की.. यह बात खुद सलमान ने बिग बॉस 7 के मंच पर माधुरी से कही, जहां वह अपनी आने वाली फिल्म 'डे़ढ़ इश्किया' का प्रमोशन करने आयी थीं।
रीयल लाइफ में सलमान की बहुत अच्छी दोस्त माधुरी ने सलमान की शो में बहुत खिंचाई की और उनके इश्क के चर्चों पर खूब कमेंट किये जिस पर सलमान ने कहा कि यार मेरी पटाने की लिस्ट में तो तुम भी थी लेकिन लगता है कि जिसे दिल से पटाना चाहता हूं वो ही फुर्र हो जाती है। इस बात को सुनकर शो के सभी लोग हंसते-हंसते बेहाल हो गये।
शो में सलमान और माधुरी ने अपनी हिट फिल्म हम आपके है कौन..के गानों पर डांस भी किया और फिल्म के कई डॉयलॉग भी बोले। कुल मिलाकर दोनों ने शो में खूब धमाल मचाया। मालूम हो कि विशाल भारद्वाज की फिल्म 'डे़ढ़ इश्किया' में माधुरी, नासिरूद्दीन शाह, हुमा कुरैशी और अरशद वारसी लीड रोल प्ले कर रहे हैं। फिल्म हिट फिल्म इश्कियां की सिक्वेल है। फिल्म फरवरी 2014 में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications
