बिग बॉस 7 के घर में दिख सकते हैं ये पार्टिसिपेंट!

बिग बॉस 7 के घर में इस साल कई सारे नये पार्टिसिपेंट के आने की आंशका जताई जा रही है। बिग बॉस 7 के लिए सलमान खान ने इस बार 130 करोड़ से भी कहीं ज्यादा पैसे लिए हैं इस बात को लेकर भी काफी सारी खबरें आ रही हैं। खबर के अनुसार बिग बॉस 7 को होस्ट करने के लिए यानी कि सिर्फ 26 एपिसोड्स के लिए पूरे 130 करोड़ मांगे हैं यानी कि हर एक एपिसोड के लिए 5 करोड़ रुपये। लेकिन ये रकम सिर्फ कॉट्रेक्टट के पेपर्स पर लिखी है जहां तक बात है रियैलिटी की तो इस शो के लिए सलमान खान ने 130 करोड़ से भी कहीं ज्यादा की मांग की है। अब चूंकि सलमान खान की वजह से ही बिग बॉस सबसे ज्यादा टीआरपी वाला शो बना है इसलिए इस शो के निर्माता सलमान खान के बिना शो अफोर्ड भी नहीं कर सकते हैं।

बिग बॉस 7 में आने के लिए यूं तो इस साल काफी सारे पार्सिपेंट्स की जमात तैयार है लेकिन बिग बॉस 7 के घर में कौन कौन जाएगा इसका फैसला अभी तक नहीं हुआ है। लेकिन सुनने में आ रहा है कि सलमान खान के कहने पर सूरज पंचोली को जरुर इस साल बिग बॉस 7 में बुलाया जा रहा है। क्योंकि बिग बॉस एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पर आकर नये एक्टर एक्ट्रेसेस को पहचान मिलती है और सक्सेस के लिए नये रास्ते भी खुलते हैं। वैसे तो सूरज पंचोली को सलमान खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस में बन रही फिल्म में कास्ट करने का इरादा कियाहै लेकिन शायद वो सोच रहे हों कि सूरज को एक पब्लिक प्लेटफॉर्म भी मिलना चाहिए ताकि सूरज खुद को लोगों के सामने सही साबित कर सकें।

इससे पहले भी बिग बॉस के हर एक सीजन में कई ऐसे लोग आते हैं जो कि खुद की बात पब्लिक के सामने रखना चाहते हैं। ऐसे लोगों के लिए बिग बॉस एक बहुत है बेहतरीन जगह है इससे उन्हें पहचान मिलती है और बाहर जाने के बाद उनके सामने कई नये रास्ते भी खुल जाते हैं। आइये जानते हैं कौन कौन दिख सकता है इस साल बिग बॉस 7 के घर में।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X