Bigg Boss में एंडी और गौहर के बीच कप्तान बनने के लिए छिड़ी लड़ाई

लेकिन घर में एक शख्स ऐसा है जो पिछले 10 हफ्ते से कप्तान बनने के लिए तरस रहा है यानी एंडी। इस बार बिग बॉस ने घर में कैप्टन बनने के लिए नया पैतरा अपनाया। टास्क के जरिए दो लोगों के बीच कप्तान बनने का मुकाबला कराया।
पिछली टास्ट में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद वोटों की गिनती के आधार पर एंडी और गौहर सबसे आगे रहे। बिग बॉस के आदेश के बाद दोनों को एक टास्क सौंपा गया। जिसके विजेता को घर का अगला कप्तान बनाया जाएगा। टास्क के तहत च्यवनप्राश के विभिन्न स्वादों की 65 बोतलें स्विमिंग पूल में रखी गई। एंडी और गौहर में से जो पूल के पास ही बोतलें चुनने में कामयाब होगा वहीं विजेता बनेगा। ऐसे में आज देखना होगा कि आज गौहर और एंडी में से कौन घर का नया कप्तान होगा।


Click it and Unblock the Notifications











