सिद्धू की कमी पूरी कर पाएंगे विशाल?
बिग बॉस के घर से सिद्दू के बाहर जाते ही पूरा घर जैसे सुनसान सा हो गया है। सबसे ज्यादा दुखी महिला कंटस्टेंट्स हैं। ऊर्वशी, डेलनाज और आशका सिद्धू के जाने से काफी दुखी थीं और सिद्धू के बारे में ही बात करती रहती हैं। बिग बॉस से महिलाओं का अकेलापन देखा नहीं गया और उन्होंने घर के गार्डन एरिया में एक पार्टी का आयोजन किया। सभी फीमेल कंटस्टेंट्स के लिए एक बेहतरीन लंच का आयोजन किया।

जब सभी फीमेल कंटस्टेंट्स एक साथ इस खूबसूरत पार्टी का आनंद ले रही थीं तभी बिग बॉस के घर का दरवाजा खुला और उसमें से विशाल करवाल अंदर आए। विशाल को देख हर कोई हैरान रह गया। बिग बॉस ने सना को विशाल की परछाईं बनकर उन्हें विशाल को घर में कंफरटेबल फील कराने को कहा। सना ने हर किसी को विशाल से मिलवाया। साथ ही बिग बॉस ने सना और विशाल को एक टास्क भी दिया जिसमें विशाल को बिग बॉस के घर की एक महिला सदस्य को चुनकर उसके डांस करने को कहा गया और सना को इस डांस को कोरियोग्राफ करने को कहा।
विशाल ने आशका को अपना पार्टनर चुना और सना ने उस डांस को कोरियोग्राफ किया और फाइनली विशाल और आशका ने प्यार की ये कहानी गाने पर एक बहुत ही बेहतरीन डांस परफॉर्म किया। विशाल भले ही बिग बॉस के घर की महिला कंटस्टेंट्स को कुछ ज्यादा ही कंफरटेबल फील कराने की कोशिश कर रहा हो लेकिन सच तो ये है कि सिद्धू की कमी को विशाल भी पूरा नहीं कर सकता। खैर देखिये विशाल की एंट्री घर के सदस्यों के दिल से सिद्धू के जाने के गम को दूर कर पाती है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











