बिग बॉस के घर में पानी के लिए त्राहि त्राहि

बिग बॉस के घर में कोहराम मचा हुआ है। बाथरूम से लेकर किचेन तक के नल में एक बूँद पानी नहीं है। जिसे देखो वो बाल्टी उठाए हैंडपंप की लाइन में लगा हुआ है। हर किसी को चाहिए पानी। अब सोचने वाली बात ये है की आखिर ऐसा क्या हुआ की बिग बॉस के घर पानी की सप्लाई रोक दी गयी? सिद्धू ने गलती की उन्होंने साप्ताहिक कार्य को गंभीरता से नहीं लिया जिसकी वजह से पूरे घर को सजा मिली और घर के पानी की सप्लाई रोक दी गयी।

big boss 6

बिग बॉस ने घर का सदस्यों को लक्ज़री बजट पाने के लिए एक कार्य दिया और उस कार्य के मुताबिक घर के आधे सदस्यों को गुलाम और आधे सदस्यों को बादशाह बनाया गया। सिद्धू को भी गुलाम बनाया गया और उन्हें रात को ज़मीन पर सोने और बादशाहों की आज्ञा मानने को कहा गया। सिद्धू ने इस कार्य से जुड़े किसी भी कम को करने से इनकार कर दिया। सिद्धू के इस रवैय्ये से बिग बॉस काफी नाराज़ हो गए और उन्होंने घर वालों को शुन्य लक्ज़री बजट दिया साथ ही उन्होंने सजा के तौर पर बिग बॉस के घर की वाटर सप्लाई भी रोक दी।

अब बिग बॉस के घर में पानी की त्राहि त्राहि मच गयी और इस मुसीबत के लिए हर कोई सिद्धू को जिम्मेदार ठहराने लगा। हर किसी ने सिद्धू को खरी खोटी सुने जबकि सिद्धू जो की खुद इस बात से परेशां है घर के सदस्यों को समझा रहे हैं की ये वक़्त आपस में लड़ने का नहीं है बल्कि मिल जुलकर इस मुसीबत का हल ढूंढने का है। अब देखिये आज रात सिद्धू क्या हल निकलते हैं इस मुसीबत का और क्या बिग बॉस के घर के नल में पानी इर से आता है?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X