सिद्धू ने कहा अपनी इमेज घटाने वाले काम नहीं करूँगा

बिग बॉस में सिद्धू की वजह से पहले ही लोग काफी मुसीबत झेल रहे हैं और ऊपर से सिद्धू अपनी गलती मानने की बजे कह रहे हैं की वो कभी ऐसा कोई काम नहीं करेंगे जो उनकी इमेज घटाए। सिद्धू ने ऐसा इसलिए कहा क्यूंकि बिग बॉस ने सोमवार को घरवालों को बादशाह और गुलाम का टास्क दिया था।

Sidhu

और इस टास्क के दौरान सिद्धू को गुलाम बनना था और बादशाहों के हुकुम का पालन करना था। लेकिन सिद्धू को ऐसा करने में अपनी इज्ज़त घटती हुई लगी और उन्होंने इस कार्य को नहीं किया जिसके फलस्वरूप पूरे घर को सजा मिली।

सजा के तौर पर बिग बॉस ने पूरे घर में वाटर सप्लाई बंद कर दी। अब घर वालों को बाथरूम जाने और खाना पकाने के लिए बाहर लगे हैंडपंप से पानी लाने का काम करना पड़ा। उर्वशी ढोलकिया को इस बात से बहुत गुस्सा आया और उन्होंने सीधे शब्दों में सिद्धू की आलोचना की। सिद्धू ने पहले तो कहा की फिलहाल एक दुसरे को कसूरवार ठहराने के बजे हमे इस मुसीबत का हल ढुंढना चाहिए दूसरी तरफ रात के समय डेलनाज के साथ बाहर उन्होंने कहा की वो ऐसा कोई काम नहीं करेंगे जिससे उनकी इमेज ख़राब हो या जो उनके स्टेटस का ना हो। यहाँ पर सिद्धू ने सीधे सीधे बिग बॉस द्वारा उन्हें गुलाम का कार्य दिए जाने पर निशाना साधा।

सिद्धू की इस बात से डेलनाज और उर्वशी काफी निराश हुई और उन्होंने बिग बॉस से रिक्वेस्ट की की वो सिद्धू के किये की सजा सबको ना दें और घर में वाटर सप्लाई फिर से शुरू कर दें। लेकिन फिलहाल बिग बॉस ने अपना फैसला नहीं बदला है आज के एपिसोड में भी घर वाले पानी की एक एक बूँद को तरसते दिखेंगे। अब देखना है की क्या सिद्धू को अपनी गलती का पछतावा होता है या फिर वो अभी भी अपने स्टेटस और अपनी इमेज के आगे सबकी परेशानी अनदेखा कर देंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X