मुझे शेर समझ मेरा शिकार करना चाहते थे घरवाले : काशिफ

बिग बॉस 6 के घर से दूसरे एलीमिनेशन में निकले गए आम आदमी काशिफ कुरैशी का मानना है की बिग बॉस के घर से उन्हें साज़िश करके निकला गया है। उन्होंने ये भी कहा की जिस तरह बड़े बड़े रजा महाराजा जंगल में जाकर शेर को मरकर अपनी ताकत की नुमाइश करते थे उसी तरह बिग बॉस के घर रह रहे सभी जाने मने लोगों ने काशिफ को घर से बहार निकल कर खुद की ताकत दिखाई है। काशिफ को घर में अपने द्वारा किये गए किसी भी बर्ताव का कोई पछतावा नहीं है। बालको उनके कहना है की कहीं वो बिग बॉस जीत न जाएँ इस डर से उन्हें लोगों ने घर से बाहर कर दिया है।

biggboss

20 अक्टूबर की शाम को बिग बॉस के घर से बाहर हुए आम आदमी काशिफ कुरैशी से सलमान खान ने बातचीत की और उस दौरान काशिफ को उन्होंने बिग बॉस के घर में काशिफ द्वारा पैदा किये गए कई विवादित द्रश्यों को भी दिखाया। लेकिन काशिफ को किसी भी तरह का कोई मलाल नहीं था। सलमान द्वारा पूछने पर की उन्हें बाहर क्यों निकला गया काशिफ ने कहा की जिस तरह पुराने ज़माने में बड़े बड़े राजा महाराजा अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने हेतु जंगल के राजा शेर को मरकर उसके मृत शरीर पर खड़े होकर फोटो खिंचाते थे उसी तरह बिग बॉस के घर में रह रहे लोगों ने भी काशिफ को शेर समझ उनका शिकार कर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया।

सलमान खान ने काशिफ से पूछा की वो बिग बॉस के घर में करिश्मा और सना के साथ फ़्लर्ट क्यूँ कर रहे थे क्या वो सिंगल हैं? इस प्रश्न पर काशिफ ने सीधे सीधे कोई उत्तर न देते हुए कहा की करिश्मा उन्हें ही नहीं बल्कि पुरे घर के मर्दों को पसंद हैं। साथ ही काशिफ ने बिग बॉस के घर से बाहर आने पर अपनी ख़ुशी भी ज़ाहिर की। सलमान से उन्होंने कहा की बिग बॉस के घर में जाकर कोई भी पागल हो जाए क्यूंकि वह हर दिन एक सा होता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X