बिग बॉस विनर ने हल्दी की रस्म में दुल्हन के मुंह पर बार बार किया कुल्ला, पूरा वीडियो देख घिन्नाए लोग

Suraj Chavan

Suraj Chavan Wedding: बिग बॉस मराठी 5 विनर और ज़पुक ज़पुक स्टार सूरज चव्हाण ने शादी रचा ली है। सूरज की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। वहीं इन सबके बीच सूरज की हल्दी की रस्म का एक वीडियो सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर तमाम नेटिजंस अपना गुस्सा भी जाहिर कर रहे हैं।

सूरज चव्हाण के इस वीडियो की बात करें तो इसमें वो अपनी होने वाली दुल्हन के साथ हल्दी की रस्म को इंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दूल्हे राजा कुछ ज्यादा ही एक्साइडेट दिखाई दिए और अपनी दुल्हनिया पर मुंह से कुल्ला करते दिखाई दिए। इसे देखकर नेटिजंस काफी गुस्सा हो रहे हैं और वो सूरज को काफी भला बुरा सुना रहे हैं।

हालांकि आपको बता दें कि सूरज ऐसे सिर्फ मस्ती और मजाक के लिए नहीं कर रहे हैं बल्कि उनके मराठी शादी में ये एक रस्म होती है। इसके बाद सूरज मुंह में लौंग दबाने वाली रस्म भी करते दिखाई दिए। इस लौंग को आशीष के मुंह से उनकी दुल्हनिया को मुंह में दबाकर ही खींचना था। दोनों का इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सूरज चव्हाण ने 29 नवंबर 2025 को अपनी बचपन की दोस्त संजना गोफाण से शादी कर ली। शादी की सभी रस्में जेऊरी, सासवड (पुणे के पास) में हुआ।

सूरज ने 6 अक्टूबर 2024 को बिग बॉस मराठी 5 का खिताब जीता था। उन्हें ₹14.6 लाख, ₹10 लाख का ज्वेलरी वाउचर और एक टू-व्हीलर मिला था। अभिजीत सावंत पहले रनर-अप और निक्की तंबोली दूसरे रनर-अप बने थे।

सूरज सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं और कई मराठी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं-जैसे मुसांदी (2023) और राजा रानी (2024)। उनकी जिंदगी आसान नहीं रही। उन्होंने कम उम्र में अपने पिता को कैंसर से खो दिया था और उसी दिन उनकी मां और दादी का भी निधन हो गया। इसके बाद उन्होंने अपने परिवार और पांच बहनों की ज़िम्मेदारी उठाई। उनकी मेहनत और संघर्ष की वजह से लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: suraj chavan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X