'बिग बॉस 3' को सरकारी नोटिस

सोमवार को रिएलिटी शो 'बिग बॉस-3' के माध्यम से अभद्रता, अपशब्दों से भरपूर भाषा और उत्तेजक दृश्य परोसने के लिए कार्यक्रम के प्रसारणकर्ता कलर्स चैनल के नाम एक नोटिस जारी किया है।
मंत्रालय ने चैनल को अपना पक्ष रखने के लिए पांच दिन का समय दिया है। ऐसा नहीं करने पर इस कार्यक्रम पर रोक लगाने की बात कही गई है। इस कार्यक्रम के प्रस्तोता बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन हैं।
मंत्रालय के नोटिस में कहा गया है, "ऐसा पाया गया है कि 'बिग बॉस-3' का कुछ हिस्सा अभद्रता और अपशब्दों से भरपूर है। इस कार्यक्रम को कई बार टीवी पर दिखाया जा रहा है। अभद्र भाषा के उपयोग से भरे ऐसे कार्यक्रम का प्रसारण ठीक नहीं है।"
नोटिस के मुताबिक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे कुछ प्रतिभागियों द्वारा उपयोग में लाई जाने वाली भाषा अभद्र और गाली-गलौच से भरपूर है। साथ ही कार्यक्रम के दौरान कई बार उत्तेजक और आपत्तिजनक दृश्य दिखाए गए हैं, जो सरकार के मानकों के खिलाफ है।
मंत्रालय ने प्रसारणकर्ता से कहा है कि वह ऐसे दृश्यों के प्रसारण को लेकर सावधानी बरते जिनसे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। प्रसारणकर्ता को केबल टीवी नेटवर्क्स अधिनियम-1995 के अंतर्गत इस संबंध में सख्त कदम उठाने होंगे।


Click it and Unblock the Notifications











