बिग बॉस 3 में अमिताभ है 'पॉप फिलास्फर'
भारत का नम्बर वन टीवी चैनल कलरस बिग बॉस की तीसरी कड़ी लेकर हाजिर है। इसकी मेजबानी अमिताभ बच्चन कर रहें है। 4 अक्टूबर से रात्रि 9 बजे से इसका प्रसारण किया जाएगा।
यह शो सप्ताह में दो दिन शुक्रवार और शनिवार को दिखाया जाएगा। इस शो के प्रचार के लिए एक वीडियो एलबम भी तैयार किया गया है जिसमें बिग बी ने आवाज दी है और इसका संगीत विशाल-शेखर ने दिया है।
इस शो में बिग बी 'पॉप फिलास्फर' का रोल करते हुए नजर आएंगे। वे प्रतिभागियों और जनता के बीच संवाद स्थापित करने की कोशिश करेंगे। अब देखना है कि बिग बी इस शो को कितनी ख्याति दे पातें है।


Click it and Unblock the Notifications











