बीवी और बच्ची को देखकर फूट-फूटकर रोए Vivian Dsena, वीडियो देखकर Bigg Boss में लोग हुए इमोशनल!

Vivian Dsena Video: एक्टर विवियन डीसेना, जो पिछले तीन महीनों से बिग बॉस 18 के घर में बंद हैं। हाल ही में वो काफी भावुक हो गए। अपनी पत्नी नूरान एली और अपनी बेटी लायन को एक साथ रियलिटी शो में देखकर वो रो पड़े। आने वाले एपिसोड में विवियन भावुक होते नजर आएंगे क्योंकि नूरान अपनी बच्ची के साथ घर में एंट्री करेंगी।
विवियन रो पड़े
मेकर्स के शेयर किए गए एक प्रोमो में, एक्टर को खुशी से चिल्लाते हुए देखा जा सकता है क्योंकि दरवाजे खुलते हैं और नूरन अपनी गोद में नन्ही लायन को लेकर घर में एंट्री करती हैं। विवियन, जो हमेशा बिग बॉस 18 के घर के अंदर अपना संयम बनाए रखते और अपनी भावनाओं पर काबू रखते देखे गए हैं, अपनी बेटी को देखते ही रो पड़े और उनको कसकर गले लगा लिया।
लोग हुए इमोशनल
विवियन को अपनी बेटी को गले लगाते और चूमते और उन्हें अपनी बाहों में कसकर पकड़े हुए देखा जा सकता है, जबकि दूसरे घरवाले भी इस इमोशनल पुनर्मिलन को देखकर काफी भावुक हो गए।
अविनाश को डांटेंगी नूरन
इस एपिसोड के दौरान विवियन की पत्नी नूरन भी अविनाश मिश्रा पर भड़कती हुई नजर आएंगी क्योंकि उन्होंने विवियन को नॉमिनेट किया था। उन्होंने अविनाश को विवियन को मैनिपुलेट करने की कोशिश करने के लिए फटकार लगाई और यह भी कहा कि अगर अविनाश और ईशा के साथ उनकी दोस्ती नहीं होती तो एक्टर गेम में बेहतर कंडीशन में होते।
2022 में की शादी
बता दें कि विवियन ने 2022 में मिस्र की जर्नलिस्ट नूरन एली से शादी की है। लियान के अलावा उनकी दो सौतेली बेटियां भी हैं। एक्टर ने पहले वाहबिज दोराबजी से शादी की थी।
बिग बॉस 18 अब अपने ग्रैंड फिनाले से कुछ ही हफ्ते दूर है और घर में बचे हुए कंटेस्टेंट हैं विवियन, अविनाश, ईशा सिंह, करण वीर मेहरा, चुम दरंग, शिल्पा शिरोडकर, श्रुतिका अर्जुन, चाहत पांडे, रजत दलाल और कशिश कपूर।


Click it and Unblock the Notifications











