..................... Bigg Boss 18 fame Shilpa Shrodkar Tested Covid Positive actress shared the news on social media - Hindi Filmibeat

फिर लौट आया Covid का कहर, ये एक्ट्रेस हुई शिकार, सोशल मीडिया पर जाहिर किया दुख

Covid Positive

Shilpa Shirodkar Tested Covid Positive: रियलिटी शो बिग बॉस 18 में आखिरी बार नजर आईं एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। सोमवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने फैंस को इनफॉर्म किया और सभी से सुरक्षित रहने और मास्क पहनने की रिक्वेस्ट की।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, "नमस्ते दोस्तों! मैं कोविड पॉजिटिव पाई गई हूं। सुरक्षित रहें और मास्क पहनें!" एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर उनके दोस्तों और उनके चाहने वालों ने उनकी स्पीडी रिकवरी की कामना की।

कोविड पसार रहा अपने पैर

ऐसा लगता है कि कोविड-19 फिर से अपनी वापसी कर रहा है और पूरे एशिया में इसके कई मामले सामने आ रहे हैं। हांगकांग, सिंगापुर, चीन और थाईलैंड में कोविड के मामलों में तेज़ी से वृद्धि दर्ज की गई है, वहीं भारत में भी इसके मामले सामने आ रहे हैं।

कौन हैं शिल्पा शिरोडकर

90 के दशक की बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर ने रियलिटी शो बिग बॉस 18 में भाग लेकर शोबिज में वापसी करने की कोशिश की। बिग बॉस में अपनी जर्नी के बाद, शिल्पा उन हस्तियों में से एक बन गईं जो सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस को लगातार अपडेट देती हैं। बिग बॉस 18 से बाहर होने के बाद शिल्पा के पास कई प्रोजेक्ट, एंडोर्समेंट और फोटोशूट की बाढ़ आ गई है। लेकिन अभी तक उनके हाथ कोई बड़ी फिल्म नहीं लगी है।

Read more about: shilpa shirodkar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X