बॉलीवुड की चकाचौंध से तंग आकर एक और हसीना ने लिया एक्टिंग से संन्यास, पांच फिल्मों के बाद भंग हुई मोहमाया!

soniya bansal

Actress Quit Acting: बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17 Fame actress) में नजर आने वाली एक एक्ट्रेस ने मनोरंजन की दुनिया की चकाचौंध से किनारा कर लिया है। उन्होंने सिर्फ पांच फिल्में की थीं और इन पांच फिल्मों को करने के बाद उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री (Entertainment Industry) को अलविदा कहने का फैसला किया है।

सोनिया बंसल का चौंकाने वाला फैसला

एक्ट्रेस सोनिया बंसल ने पांच फिल्मों में काम करने के बाद एक्टिंग छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि उनके पास काम और पैसा तो है, लेकिन उनके जीवन में शांति की कमी थी और अब वह एक लाइफ कोच बनना चाहती हैं और लोगों का मार्गदर्शन करना चाहती हैं।

'पैसा कमाने के चक्कर में खुद को खोया'

ईटाइम्स के साथ बातचीत में सोनिया ने बताया- "हम दूसरों के लिए सब कुछ करने में इतने बिजी हैं कि हम खुद को भूल जाते हैं। मुझे एहसास हुआ कि मैं अब यह भी नहीं जानती कि मेरा असली मकसद क्या है। परफेक्ट बनने, रिलेटेबल बने रहने और ज्यादा कमाने की इस दौड़ में, मैंने खुद को खो दिया।"

'अंदर से सबकुछ खाली है'

उन्होंने आगे कहा- "पैसा, शोहरत, लोकप्रियता सब कुछ मेरे पास था। लेकिन मेरे पास शांति नहीं थी। और अगर आप शांति में नहीं हैं तो आप पैसे का क्या करेंगे? आपके पास बाहरी तौर पर सब कुछ हो सकता है, लेकिन अगर आप अंदर से खाली हैं, तो यह बहुत ही अंधेरी जगह है।"

'पहचान तो मिली, लेकिन शांति नहीं'

एक्ट्रेस ने आगे कहा- "मैं गहराई से जानना चाहती हूं कि मैं अपने जीवन से असल में क्या चाहती हूं। इस इंडस्ट्री ने मुझे पहचान तो दी, लेकिन मुझे शांति नहीं दी। इसने मुझे सांस लेने का मौका तक नहीं दिया। मैं अब और दिखावा नहीं करना चाहती। मैं अपने लिए जीना चाहती हूं और एक लाइफ कोच बनना चाहती हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "आप कभी नहीं जानते कि आपकी जिंदगी कब बदल जाएगी। आप कभी नहीं जानते कि मौत कब दस्तक दे सकती है। और अगर हमने तब तक सच्चाई से जीवन नहीं जिया, तो इस पूरी जर्नी का क्या मतलब है?"

सोनिया बंसल की आखिरी फिल्म

आपकी जानकारी के लिए बता दें, सोनिया बिग बॉस 17 के घर से बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट थीं। 2019 में, उन्होंने फिल्म नॉटी गैंग से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। उन्होंने डुबकी, गेम 100 करोड़ का, शूरवीर और धीरा जैसी फिल्मों में काम किया। अगर खबरों की मानें तो सोनिया फिलहाल यस बॉस की शूटिंग कर रही हैं, जो इंडस्ट्री को अलविदा कहने से पहले उनकी आखिरी फिल्म होगी।

More from Filmibeat

Read more about: soniya bansal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X