'बिग बॉस 17' के इस एक्टर को झेलना पड़ा कास्टिंग काउच, बोले- मेरा सुसाइड करने का मन...

Abhishek Kumar Faced Casting Couch: 'बिग बॉस 17' में रनर अप रह चुके अभिषेक कुमार इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। 'खतरों के खिलाड़ी 14' में वह जल्दी ही नजर आने वाले हैं और अभी वह रोमानिया में है। लेकिन उन्होंने रियलिटी शो में जाने से पहले कुछ पॉडकास्ट किए थे और उसमें चौंकाने वाले खुलासे भी किए थे।
दरअसल आपको बता दें कि अभिषेक कुमार ने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया कि पॉडकास्ट में कास्टिंग काउच को लेकर बात की थी। एक्टर ने इस पॉडकास्ट के दौरान अपने शुरुआती दिनों से लेकर कैसे वह मुंबई आए और काम हासिल किया। हर चीज पर बात की और उन्होंने अपने संघर्ष को लेकर भी जिक्र किया।
पॉडकास्ट के दौरान अभिषेक कुमार ने बताया कि कास्टिंग काउच की घटना के बाद उन्हें सुसाइड करने का मन करने लगा और घर जाकर उन्होंने इस बारे में अपनी मां को भी बताया। हर्ष ने जब उनसे पूछा कि वह मुंबई कब आए थे तो एक्टर ने बताया कि वह 2018 में मुंबई आए। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में अभिषेक कुमार ने बताया कि "मैंने अपने घर पर झूठ बोला था कि मैं 6 महीने से दिल्ली में हूं, लेकिन मैं मुंबई आ गया था। जब मैंने परिवार से कहा कि मैं एक्टर बनना चाहता हूं तो मेरे पापा ने मुझे बहुत मारा। इसीलिए मैंने झूठ बोला और फिर मैं यहां एक समलैंगिक शख्स से मिला।"
अभिषेक कुमार ने आगे बताया कि "उस शख्स ने मेरे साथ बहुत गलत बर्ताव किया और मैं बहुत ज्यादा डर गया था। डर के कारण मैं अपने घर वापस भाग गया और मैंने खुद को शीशे में देखा तो महसूस किया कि क्या हुआ था और सबसे पहले मैंने वापस जाने की टिकट भी बुक करवा दी थी, वो भी एक जनरल डिब्बे की।"
'बिग बॉस 17' फेम अभिषेक कुमार ने बताया कि "जब मैं वहां पहुंचा तो वह इस तरीके से व्यवहार कर रहा था जैसे कि आज वह मुझे शो में साइन करवा ही देगा। मुझे हैरानी हो रही थी कि मैंने इतना खराब ऑडिशन दिया और मैं सिलेक्ट कैसे हुआ। पहले मुझे लगा कि क्या यह लुक्स के कारण हो सकता है लेकिन यह सब फर्जी था। असली शो के लिए कोई ऑडिशन हो ही नहीं रहा था।"
अभिषेक कुमार आगे बताते हैं कि "मैं ऐसी स्थिति में पहुंच गया था जहां पर मुझे सुसाइड करने का मन हो रहा था। मैं समझ नहीं पा रहा था कि मैं इसको कैसे साझा करूं। मुझे ऐसा लग रहा था कि लोग मुझे जज करेंगे और फिर मैं अपनी मां को फोन किया और सब कुछ बता दिया। मैं जनरल डिब्बे में बैठा हुआ था और मैं अपनी मां को सब बताया और वह रोने लगी। उन्होंने मुझे घर वापस आने को कहा और मैंने उन्हें कहा कि मैं ट्रेन में हूं और अगले दिन घर आ जाऊंगा।"


Click it and Unblock the Notifications











