..................... शाहरुख खान की फिल्म डंकी का हिस्सा नहीं है प्रियंका चाहर चौधरी, जानिए क्या है वजह | Bigg Boss 16 Priyanka Chahar Choudhary Not a Part of Shah Rukh Khan Dunki Movie Know Reason - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान की फिल्म डंकी का हिस्सा नहीं हैं प्रियंका चाहर चौधरी, जानिए क्या है वजह

priyanka-shahrukh

रिएलिटी शो बिग बॉस 16 की स्टार प्रियंका चाहर चौधरी, जो कि शो की विनर तो नहीं बन पाई पर उन्होंने जनता के दिलों पर खुब राज किया। फैंस की पसंदीदा हैं प्रियंका चाहर चौधरी। अफवाह थी कि प्रियंका शो के बाद शाहरुख की फिल्म डंकी में उनके साथ काम करने वाली हैं, परंतु अब इसे लेकर सच्चाई सामने आ चुकी है। प्रियंका के फैंस के लिए यह काफी शौकिंग खबर है कि वो फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।

बता दें, डंकी में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म दिसंबर 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

जनता की पसंदीदा एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी को लेकर यह खबर जोरो पर थी कि उनको राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी की पेशकश की गई है और इस फिल्म में शाहरुख के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। इसके चलते फैंस काफी खुश थे, इस खबर को लेकर सोशल मीडिया पर कई सारे पोस्ट भी वायरल हो रहे थे।

प्रियंका के फिल्म में काम करने की खबरों ने अतिरिक्त उत्साह बढ़ा दिया। लेकिन इस घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने इन खबरों को खारिज कर दिया है। सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि, "प्रियंका चाहर चौधरी राजकुमार हिरानी की डंकी का हिस्सा नहीं हैं और इसके बारे में सभी अफवाहें निराधार हैं।"

इससे पहले, द टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक साक्षात्कार में, प्रियंका ने एसआरके के साथ डंकी करने पर खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि, मुझे शाहरुख खान सर की फिल्म के बारे में कोई जानकारी नहीं है क्योंकि मैं अभी बाहर आई हूं और मुझे किसी के साथ बात करने का मौका नहीं मिला है। सलमान सर ने मुझे शो के बाद उनसे मिलने के लिए कहा था। लेकिन अभी ऐसा और कुछ नहीं है। मेरे लिए दोनों भगवान के समान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X