Pathaan के क्लाइमैक्स से जुड़े सवाल पर बुरे फंसे Salman Khan, किसी तरह संभाली बिगड़ी बात

Salman khan on Pathaan Climax: रविवार को बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले हुआ जिसमें सलमान खान ने एमसी स्टैन को शो का विजेता घोषित किया। वहीं, सलमान खान ने ग्रैंड फिनाले में शो के प्रतिभागियों, परफॉर्मेंस के साथ खूब मस्ती की। हमेशा की तरह सलमान खान ने शानदार होस्टिंग की और सोशल मीडिया पर उनकी बिग बॉस के फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं। लेकिन, इस बीच सलमान खान शाहरुख खान स्टारर 'पठान' से जुड़े सवाल को लेकर फंस गए।
'पठान' में सलमान खान ने कैमियो किया है। शाहरुख खान और सलमान खान के एक्शन सीन को दर्शकों ने काफी पसंद किया लेकिन सबसे अधिक चर्चा में पठान का आखिरी सीन रहा है। आखिरी सीन में शाहरुख खान और सलमान खान की बातचीत पर दर्शकों ने खूब तालियां और सीटियां बजाई है।
आखिर सीन में सलमान और शाहरुख खान बात करते हैं कि, कई बार लगता है कि अब ये काम छोड़ दें। दोनों नए एक्टर्स पर बॉलीवुड को छोड़ने की बात करते हैं और कहते हैं कि अब उन्हें ही संभालने के लिए देना चाहिए। लेकिन, आखिर में दोनों कहते हैं- हमें खुद ही करना होगा...बच्चों पर नहीं छोड़ सकते।' यहां दोनों फिल्म एक्टिंग की बात करते हैं।
कई लोगों को लगा कि, दोनों नए एक्टर्स पर ताना मार रहे हैं तो वहीं, इसे लेकर बिग बॉस के फिनाले में कृष्णा अभिषेक ने सलमान से सवाल पूछ दिया। कृष्णा अभिषेक ने सलमान खान से पूछा- पठान के आखिरी सीन में 'उस वाले उस वाले' की बात हो रही थी तो जरा खुल कर बताएंगे कि आप दोनों किन एक्टर्स की बात कर रहे थे?' सलमान खान यह सवाल सुनकर जोर-जोर से हंसने लगते हैं।
सलमान खान ने इस सवाल को अपनी मुस्कान के साथ टाल गए लेकिन, उन्होंने ये खुलासा जरूर किया कि, कई एक्टर्स ने उन्हें फोन कर पूछा कि आप मेरे बारे में बोल रहे थे ना। हालांकि, उन्होंने खुलासा नहीं किया कि वो और शाहरुख खान किसकी बात कर रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications