Bigg Boss 16 फेम अंकित गुप्ता के साथ गंदी हरकत- प्राइवेट पार्ट को लेकर कर दी ऐसी डिमांड

Ankit Gupta Casting Couch:बिग बॅास 16 फेम अंकित गुप्ता शो से बाहर आने के बाद एक नई कंट्रोवर्सी के बारे में बात कर रहे हैं। अंकित गुप्ता ने अपने साथ हुए कास्टिंग काउच अनुभव पर बात की है। अंकित गुप्ता ने बताया कि कैसे एक प्रोजेक्ट के बदले कास्टिंग काउच का सामना करने तक उन्होंने करियर के शुरुआत में कौन सी परेशानी खोजी है।
अंकित ने अपने सबसे खराब अनुभवों के बारे में बात की है। हाल ही में एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार अंकित गुप्ता ने इस पर बात की है। अंकित गुप्ता ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को लेकर बताया कि यहां पर कई बार समझौता करना पड़ता है। अंकित ने कहा कि कई सारे लोग हैं जो चाहते हैं कि मैं समझौता करूं। उनका कहना है कि ऐसे काम इंडस्ट्री में नहीं मिलता है।
हमने ऐसे कई लोगों को लांच किया है। अंकित गुप्ता ने अपनी बात को आगे रखते हुए कहा कि कई लोगों ने मुझसे दावा किया कि इंडस्ट्री में बड़े एक्ट्रेस को लांच किया है, उन सभी ने उस हालात तक पहुंचने के लिए समझौता किया जहां वे अभी हैं। अंकिता ने कहा कि एक शख्स ने मुझसे कहा कि अपने प्राइवेट पार्ट को छूने दो। वह आगे बताते हैं कि मैंने उनसे कहा कि मैं उन लड़कों में नहीं हूं।
अगर मैं हूं भी तो मैं ऐसा नहीं कर सकता हूं। यह मेरा सबसे खराब अनुभव है। सामने वाले शख्स ने मुझसे कहा कि अगर आप इसे नहीं करना चाहते हैं तो मुझे कम से कम अपने प्राइवेट पार्ट को छूने दे दो। ऊपर से भी चलेगा। मैं यह सुनकर पूरी तरह चौंक गया। मैंने सोचा कि आखिर यह क्या हो रहा है। आपको बता दें कि बिग बॅास 16 के दौरान अंकित गुप्ता ने अपने शो की लीड एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी के साथ एंट्री ली थी। प्रियंका इस शो की विनर बनने की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











