Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 को अपना नया विनर 'एमसी स्टैन' के रुप में मिला, फैंस हुए खुश

ना जाने कितने पल, कितने दिन, कितने सप्ताह और चार महीनों का इंतजार खत्म हो गया है, बिग बॉस 16 को उनका विनर मिल गया है। एमसी स्टैन बिग बॉस के विनर हैं। फैंस काफी खुश हैं, चारो तरफ खुशी का माहौल है।
Exclusive & Confirmed
— The Khabri (@TheKhabriTweets) February 12, 2023
#BiggBoss16 winner#McStan is winner of #BiggBoss16
His fandom has destroyed all fandoms even after they were not on social media platform
सलमान खान का शो बिग बॉस 16 ग्रैंड फिनाले बहुत ही शानदार तरीके से इस बार हुआ। शो को टॉप 2 के रुप में शिव और स्टैन मिले थे। प्रिंयका जो कि टॉप 3 में थी बाद में गेम से बाहर हो गई थी।
इस शो को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। सलमान खान के साथ साथ इसमें भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक भी होस्टिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं क्योंकि शो 5 से 6 घंटे तक चला है।
सोशल मीडिया पर आज बिग बॉस 16 ट्रेंड कर रहा है। सभी प्रतियोगी शो को जीतने के लिए जी-तोड़ मेहनत की और अपने अंतिम समय में वह कोई कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते थे, इसीलिए हर किसी ने बहुत मेहनत की।
शो में कृष्णा और भारती घरवालों का जमकर मजाक उड़ाया। सलमान खान की अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी जान का पहला गाना नैयो लगदा दिल आज रात फिनाले में लॉन्च हुआ। इसी के साथ साथ अमीषा पटेल और सनी देओल अपनी फिल्म गदर 2 के लिए बिग बॉस 16 में नजर आए। सलामन खान का इनके साथ इंटरेक्शन काफी जबरदस्त रहा।
इस सबके अलावा ग्रैंड फिनाले में मौजूद सभी सदस्यों ने अपनी अपनी परफॉर्मेंस भी दी। इसके साथ जो लोग एक एक के करके गेम से बाहर होते गए वह सभी काफी इमोशनल नजर आए। परंतु कहते है ना विनर कोई एक ही होता है। इस बार बैसे प्रियंका को लेकर ही सोशल मीडिया ट्रेंडिंग बता रही थी कि वह विनर बनेगी परंतु एमसी स्टैन ने सारे रिकॉर्ड तोड़ कर ट्रॉफी को अपने नाम कर ली है।


Click it and Unblock the Notifications