मराठी भाषा पर बेटे जान पर भड़के कुमार सानू- वो नालायक, 27 साल से अलग हूं, एक्स परिवार को माफ करना
बिग बॅास 14 में जान कुमार सानू ने मराठी भाषा को लेकर टिप्पणी की। इसके बाद उन्होंने चैनल पर इसके लिए माफी भ मांग ली है। शो के मेकर्स ने भी अपनी तरफ से बयान जारी कर कहा है कि वह मराठी भाषा का सम्मान करते है। हालांकि इस पूरे मामले में अब जान के पिता कुमार सानू सामने आए हैं।
उन्होंने बेटे की इस हरकत को लेकर दुखी मन से अफसोस जाहिर किया है। साथ ही उन्होंने भी मराठी भाषा पर जान की गलती पर माफी मांगी है। इसके साथ ये भी बताया है कि कैसे जान के साथ उनका रिश्ता 27 साल पहले ही टूट चुका है।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने इस पूरे मामले को लेकर शो बंद करने और जान का करियर खत्म करने की धमकी दी थी। ज्ञात हो कि जान कुमार सानू ने अनजाने में राहुल वैद्य और निक्की तंबोली के साथ एक बहस के दौरान मराठी भाषा को लेकर अपशब्द कह दिया।


Click it and Unblock the Notifications











