सुकेश चंद्रशेखर केस: जैकलीन-नोरा फतेही के बाद निक्की तंबोली से होगी में पूछताछ, EOW ने कसा शिकंजा

जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही के बाद सुकेश चंद्रशेखर केस में बिग बॉस 14 फेम निक्की तंबोली का नाम सुर्खियों में है। पिछले दिनों दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने जैकलीन फर्नांडिस की स्टाइलिस्ट लीपाक्षी एलावाड़ी को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। अब इस केस में निक्की तंबोली का नाम सामने आया है।

निक्की तंबोली के ऊपर आरोप है कि उन्होंने सुकेश चंद्रशेखर से कई महंगे गिफ्ट्स लिए हैं। कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो प्रवर्तन निदेशालय ने चार्जशीट में कहा है कि सुकेश ने निक्की तंबोली को गिफ्ट्स और नकद दिए थे। अब इसी मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने निक्की तंबोली को 23 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया।

Bigg Boss 14 contestant Nikki Tamboli to appear before EOW for questioning in connection with Sukesh Chandrasekhar

निक्की तंबोली पूछताछ के लिए दिल्ली पहुंच गई हैं।उन्हें सुबह 11 बजे ही उन्हें ईओडब्लयू के ऑफिस में बुलाया गया था। कई रिपोर्ट्स के अनुसार पिंकी ईरानी ने कई अभिनेत्रियों को सुकेश चंद्रशेखर से मिलवाया था। निक्की तंबोली की भी मुलाकात पिंकी ईरानी ने ही सुकेश से करवाई थी। निक्की तंबोली पर आरोप है कि सुकेश ने उन्हें साढ़े तीन लाख रुपए और गुच्ची का एक हैंडबैग भी गिफ्ट में दिया था।

अब पूछताछ के बाद क्या खुलासा होता है ये आने वाले समय में ही पता चलेगा। आपको बता दें कि, ईडी के आरोप पत्र में दावा किया गया है कि सुकेश चंद्रशेखर ने खासकर जैकलीन को कई महंगे गिफ्ट्स दिए था। अवैध रूप से अर्जित धनराशि से दी गई गिफ्ट्स को जैकलीन ने स्वीकार भी किया था।

वहीं, जैकलीन की स्टाइलिस्ट लिपाक्षी ने माना है कि उन्हें दोनों के रिलेशनशिप की जानकारी थी। उन्होंने ये भी खुलासा किया है किली सुकेश ने उसे 3 करोड़ जैकलीन फर्नांडिस की पसंद के कपड़े खरीदने के लिए दिए थे। लीपाक्षी ने जैकलीन के लिए सारे पैसों के कपड़े खरीदे थे। अब इसी मामले में निक्की तंबोली पर भी शिकंजा कसा गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X