Bigg Boss 13 Video असीम ने पारस छाबड़ा को कहा 'नंगा', प्रेस कॉन्फ्रेंस में जमकर बवाल
कुछ दिन में बिग बॅास 13 के फिनाले होगा। जहां पर इस ऐतिहासिक सीजन का अंत होगा। इस वक्त घर के अंदर सिद्धार्थ शुक्ला, असीम रियाज, आरती सिंह,पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा, शहनाज गिल और रश्मि देसाई मौजूद हैं। जल्द ही घर में एक मिड वीक एलिमिनेशन होगा और घर से कोई एक और कंटेस्टेंट शो से बाहर होगा।
इस वीक घर में मीडिया भी आई। जहां पर सभी कंटेस्टेंट तीखे सवाल पूछे गए। ऐसे में आज के एपिसोड में फिर से मीडिया से सभी कंटेस्टेंट की हुई बातचीत दिखाई जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबके सामने असीम के चेहरे पर से नकाब हटता है। ये सामने आता है कि असीम के साथ मिलकर शहनाज ने पारस को नंगा कहा था। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

असीम से पूछा जाता है कि पारस और आकांक्षा के मसले पर आपने शहनाज के साथ मिलकर कहा था कि पारस को नंगा कर दिया। ठीक ऐसा इस वीकेंड पर आपका हाल हुआ है। क्या आपको पारस के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करना चाहिए। इस पर पारस ने जवाब देते हुए कहा कि जब बॅायफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड पर खर्च करता है तो वो सही है।
लेकिन जब एक गर्लफ्रेंड अपने बॅायफ्रेंड पर खर्च करती है तो वो गलत कैसे हो सकता है। असीम की सोच गलत है। अगर वो मुझे नंगा बोलता है तो। इसके साथ असीम रियाज अपनी लव लाइफ पर ऐसी कंट्रोवर्सी करते हैं कि वहां मौजूद सभी लोग देखने लगते हैं। साथ ही शहनाज भी मीडिया के निशाने पर आ जाती है। यहां देखिए इसका वायरल होता Video


Click it and Unblock the Notifications